फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers offered to pay for road construction

Moradabad News: ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए खर्च देने की पेशकश की

Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Villagers offered to pay for road construction
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। गांव ईसापुर के ग्रामीणों ने गांव के मुख्य मार्ग पर सड़क निर्माण न होने पर रोष जताया है। साथ ही सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम प्रीति सिंह को ज्ञापन देकर सड़क निर्माण के लिए स्वयं रुपये देने की पेशकश की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि पीडब्ल्यूडी ने उनके गांव के लिए करनपुर से आने वाले मुख्य मार्ग के निर्माण का करीब 48 लाख रुपए का एस्टीमेट बनाया था, लेकिन अभी तक मार्ग का निर्माण नहीं हो सका है। यह मार्ग कच्चा है और गहरे-गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे राहगीरों को काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

कहा कि स्कूली बच्चों को बारिश के दाैरान काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि वह सड़क निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को आवश्यक धनराशि देने को तैयार हैं, लेकिन सरकार से सड़क निर्माण का पैसा मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी को यह धनराशि वापस करनी होगी। एसडीएम ने पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पीडब्ल्यूडी के हरविंदर सिंह ने बताया कि विभाग ने फरवरी 2024 में इस सड़क के निर्माण का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजा है लेकिन अभी तक वित्तीय स्वीकृति नहीं मिल पाई है। उनका कहना है कि यह सड़क पीडब्ल्यूडी के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं है फिर भी उनका प्रयास है कि सरकार से वित्तीय मंजूरी दिलाकर सड़क का निर्माण कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में मुकेश कुमार, बाबूराम सिंह, जादू सिंह, बसंत राम, मुन्ने सिंह, हरपाल सिंह, प्रमोद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed