फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers enraged over animal cruelty complaint

Moradabad News: पशु क्रूरता की शिकायत पर भड़के ग्रामीण, आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Villagers enraged over animal cruelty complaint
कुंदरकी। खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह द्वारा गठित पशु पालन और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कुंदरकी ब्लॉक के ग्राम रतनपुर कला और मालीपुर के आसपास से हिंसक और छुट्टा 12 पशुओं को कैटल कैप्चर की मदद से पकड़वा कर महमूदपुर माफी की गोशाला में संरक्षित कराया लेकिन इन पशुओं को पकड़वाने में ग्रामीणों ने भी सहयोग दिया था।
विज्ञापन

बताते है कि पशुओं को पकड़ते समय एक छुट्टा पशु भागते समय नाले में गिरकर घायल हो गया जिसको लेकर एक हिंदू संगठन से आपत्ति जताते हुए पशुओं के साथ क्रूरता करार दिया। साथ ही पाकबड़ा थाने में पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई करने को शिकायती पत्र तक दे दिया। इस बात से नाराज रतनपुर कला के ग्रामीण मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कुंदरकी में ब्लॉक कार्यालय पर आए और आक्रोश जताया। साथ ही बीडीओ को समस्या बताई।
विज्ञापन

ग्र्रामीणों ने बीडीओ से मांग कि जब हिंसक पशुओं को पकड़वाने की कार्रवाई नियमानुसार की गई और पकड़ते समय एक पशु से नाले में गिरकर भी गया तो उसका उपचार करा दिया तो सहयोग करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ थाने में तहरीर क्यों दी गई। यशपाल सिंह, छत्रपाल सिंह,, शेर सिंह, धर्मपाल सिंह, कुंदन सिंह, रामवीर सिंह, मान सिंह, रोहताश कुमार, राहुल, संजय आदि ग्रामीणों ने बीडीओ से मांग करते हुए कहा कि छुट्टा धूम रहे हिंसक पशुओं को हिंदू संगठन से जुड़े शिकायतकर्ताओं को पालने के लिए दिए जाए। बीडीओ ने भी इस प्रकरण में पाकबड़ा एसएचओ को ग्रामीणों की तहरीर पर कार्रवाई की संस्तुति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed