फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers create ruckus at the power station

Moradabad News: तीन दिन से बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों का बिजलीघर पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers create ruckus at the power station
बछरायूं। तीन दिन से सिंचाई के लिए बिजली नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने बिजलीघर पर जमकर हंगामा किया। मौके पर आए अधिकारियों के आदेश पर दूसरे बिजलीघर से लाइन जोड़ कर आपूर्ति चालू की गई। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव चौखट, सिरसा जट, मिलक मोहम्मदपुर पट्टी, मुसल्लेपुर, सैदपुर आदि को बछरायूं बिजलीघर से आपूर्ति की जाती है। बीते तीन दिन से ट्रांसफार्मर में आई खराबी की वजह से बिजली की आपूर्ति नहीं हो पाई। तपती गर्मी में तीन दिन से बिजली नहीं मिलने की वजह से सिंचाई प्रभावित होने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। ग्रामीण शनिवार की रात को ही बछरायूं बिजलीघर पहुंच गए। उन्होंने वहां जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह से भी अपनी परेशानी बताई। भाकियू नेता ने इस संबंध में अधीक्षण अभियंता को अवगत कराया। एसई ने भगवानपुर भूड़ स्थित बिजलीघर से लाइन जोड़ कर उन गांवों की आपूर्ति बहाल कराई। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीण शांत हो गए। इस मौके पर गुरमीत सिंह, महाराज सिंह, सौरभ कुमार, रिंकू, महावीर सिंह, मनोज कुमार, वीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed