{"_id":"6ae10f7c2f89e580b409b155","slug":"villagers-angered-by-the-delay-in-announcing-the-name-of-the-ration-distributor-staged-a-protest-thakurdwara-news-c-276-1-smbd1006-113508-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: राशन कोटेदार के नाम की घोषणा में देरी पर भड़के ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: राशन कोटेदार के नाम की घोषणा में देरी पर भड़के ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन
बिलारी। ब्लॉक के तुरखेड़ा गांव में राशन कोटेदार का चयन कराने गए अधिकारियों द्वारा कोटेदार के नाम की घोषणा न करने पर भड़के ग्रामीणों ने ब्लॉक कार्यालय पहुंचकर धरना दिया। बीडीओ के आश्वासन पर ग्रामीणों ने देर शाम धरना खत्म किया।
ग्राम पंचायत चंगेरी के राजस्व ग्राम तुरखेड़ा में बीते लगभग चार माह से राशन की दुकान रिक्त चल रही है। एसडीएम की ओर से बीती 19 अगस्त को बीडीओ को पत्र भेजकर निर्देश दिए गए थे कि तुरखेड़ा गांव में नियमानुसार राशन कोटेदार का चयन कराया जाए। बीडीओ द्वारा गठित टीम मंगलवार दोपहर ग्राम पंचायत सचिवालय चंगेरी पर कोटेदार चयन के लिए बैठक आयोजित करने पहुंचे।
एडीओ रतन सिंह द्वारा बताई गई कोटेदार की पात्रता की शर्तों के मुताबिक स्वयं सहायता समूह की दो महिलाओं ने कोटेदार के लिए आवेदन किए। अधिकारी किसी एक के नाम की घोषणा किए बिना वापस ब्लॉक कार्यालय आ गए। कोटेदार के आवेदन करने वाली एक दावेदार तेजपाल की पत्नी रिंकू देवी के समर्थकों को यह आशंका हुई कि कहीं दूसरे दावेदार का चयन न हो जाए।
विज्ञापन
मंगलवार शाम लगभग साढ़े चार बजे तेजपाल सिंह के साथ सैकड़ों महिलाएं और पुरुष बिलारी ब्लॉक पहुंच गए और बीडीओ कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। देर शाम लगभग साढ़े सात बजे बीडीओ हरिओम सिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कोटेदार चयन की प्रक्रिया नियमानुसार पूरी की जाएगी। नायब तहसीलदार रोहित वर्मा ने भी ग्रामीणों को समझाया कि कोटेदार चयन प्रक्रिया नियमानुसार होगी।
इस संबंध में बिलारी ब्लॉक के एडीओ ग्रामीण विकास रतन सिंह ने बताया कि तुरखेड़ा में कोटेदार बनने के लिए स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जिन दो महिलाओं ने बैठक के दौरान आवेदन किए हैं उनके संबंधित समूहों की कार्य प्रगति की जांच की जाएगी। एडीओ के अनुसार जांच प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली जाएगी।