फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villagers ahead in the first dose, backward in the second

पहली डोज में गांव वाले आगे, दूसरी में पिछड़े

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Villagers ahead in the first dose, backward in the second
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान को लेकर गांववालों में उत्साह बढ़ने लगा है। सोमवार को जिले में 6399 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। इसमें पहली डोज लगवाने में गांववाले आगे रहे, लेकिन दूसरी डोज में पिछड़ गए। वहीं शहर वाले दूसरी डोज लगवाने में आगे रहे।
विज्ञापन

शनिवार को जिले में टीकाकरण के 43 सत्र आयोजित किए गए। जहां 6399 लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई गई। इसमें पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 5051 रही, जबकि दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 1348 रही। पहली डोज लगवाने वालों में गांववालों की 65 फीसदी हिस्सेदारी रही।
विज्ञापन

गांवों में चले विशेष अभियान के तहत 3327 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। वहीं इन गांवों में सिर्फ 131 लोगों को दूसरी डोज लगी। इसके विपरीत शहरी क्षेत्र में 1724 लोगों को पहली और 1217 लोगों दूसरी डोज लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि गांवों में टीकाकरण प्रतिशत दिनों दिन बढ़ रहा है। विशेष अभियान के तहत गांवों में 3327 लोगों को पहली डोज लगाई गई। जो शहर की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed