फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Villager goes missing in Moradabad with his wife to get medicine

Moradabad News: पत्नी के साथ मुरादाबाद दवा लेने गया ग्रामीण लापता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Villager goes missing in Moradabad with his wife to get medicine
मंडी धनौरा(अमरोहा)। मुरादाबाद दवा लेने गए ग्रामीण पत्नी को छोड़कर ऑटो में बैठकर कहीं चले गए। ग्रामीण का 18 साल का बेटा रितिक बीती दो फरवरी से अपने घर से लापता है। उसकी चप्पल गांव के निकट बह रही रामगंगा पोषक नहर किनारे पड़ी मिली थी। बेटे का पता नहीं मिलने की वजह से ग्रामीण दिमागी रूप से परेशान थे।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शेरपुर के चौकीदार 45 वर्षीय रामस्वरूप सोमवार की सुबह अपनी पत्नी राजोदेवी के साथ रोडवेज बस से मुरादाबाद दवा लेने गए थे। उनकी पत्नी राजोदेवी ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे बिना उनको बताए उसके पति ऑटो में बैठकर कहीं चले गए। उनके मोबाइल फोन पर कॉल की गई तो स्विच ऑफ था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर राजोदेवी ने डिडौली क्षेत्र में रहने वाले अपने भाई को सूचना दी। भाई भी मुरादाबाद पहुंच गया। काफी तलाश के बाद भी रामस्वरूप का पता नहीं लगने पर पत्नी गांव आ गईं। रामस्वरूप के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा रितिक बीती दो फरवरी की रात घर से चला गया था। उसकी चप्पल नहर किनारे मिलने से अनहोनी की आशंका सता रही है। रामस्वरूप बेटे के नहीं मिलने की वजह से दिमागी रूप से परेशान थे। परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed