फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Village head grandson marries girlfriend in temple in Moradabad

कमबख्त इश्क: प्रधान के पोते ने मंदिर में की प्रेमिका से शादी, परिजन नहीं थे राजी; दोनों को गांव से निकाला

Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Published by: श्याम जी. Updated Tue, 19 Mar 2024 10:38 PM IST
सार

मुरादाबाद जिले के रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने उत्तराखंड के काशीपुर में एक मंदिर में जाकर हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली। शादी के बाद जब दोनों गांव पहुंचे तो उनके परिवार के लोगों ने उन्हें गांव में न रहने का फरमान सुना दिया। 

विज्ञापन
Village head grandson marries girlfriend in temple in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रधान के पोते ने अपने ही गांव की युवती से प्रेम विवाह कर लिया। इस शादी से दोनों के ही परिजन राजी नहीं थे। इसके बावजूद प्रेमी और प्रेमिका मंदिर पहुंचे और शादी कर ली। शादी के बाद जब दोनों गांव पहुंचे तो उनके परिवार के लोगों ने उन्हें गांव में न रहने का फरमान सुना दिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों गांव से चले गए। ठाकुरद्वारा के गांव के प्रधान के पोते का अपने ही गांव की युवती के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पड़ोसी होने के चलते दोनों के परिजन शादी के खिलाफ थे।
विज्ञापन


इसको लेकर कई बार पंचायत भी हुई लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े रहे। कुछ दिन पहले ही प्रेमी-युगल घर से चले गए थे। दोनों ने उत्तराखंड के काशीपुर में एक मंदिर में जाकर हिंदू-रीति रिवाज से शादी कर ली। इसके बाद प्रेमी-युगल कोर्ट में भी गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, युवती के घर से जाने के बाद उसके परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। साथ ही युवक पर अपहरण का आरोप लगा कर मामले में कार्रवाई की मांग की थी। हालांकि थाने पहुंची युवती ने आरोप को झूठा बताया था। कहा था कि वह बालिग और उसने अपनी मर्जी से शादी की है।


शादी के बाद दोनों गांव पहुंचे तो दोनों के परिजनों ने उन्हें साथ रखने से मना कर दिया और उन्हें गांव से चले जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद दोनों गांव से चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed