फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vikas Bharat Employment and Production Mission has been appointed as the issuing partner.

Moradabad News: विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 27 Dec 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Vikas Bharat Employment and Production Mission has been appointed as the issuing partner.
सुरजननगर । ।शुक्रवार को ग्राम पंचायत भवन सुरजन नगर में ग्राम प्रधान वीर सिंह की अध्यक्षता में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार की नई रोजगार नीति से अवगत कराना था।बैठक में उपस्थित ग्रामीणों को बताया । यह महत्वाकांक्षी योजना अब मनरेगा के स्थान पर संचालित की जा रही है। इस नई व्यवस्था के तहत मजदूरों के हित में एक बड़ा बदलाव किया गया है—अब श्रमिकों को वर्ष में 100 दिन के स्थान पर 125 दिन की गारंटी मजदूरी प्रदान की जाएगी। बैठक के दौरान योजना की आधिकारिक गाइडलाइन को विस्तार से पढ़कर सुनाया गया, ताकि पात्र व्यक्ति अपने अधिकारों को समझ सकें। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव निशा चौहान ने योजना के तकनीकी पहलुओं और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी दी। , स्वास्थ्य विभाग की सीएचओ अंजलि चौहान ने श्रमिकों के स्वास्थ्य कार्ड की जानकारी दी। पंचायत सहायक विनीत, सुबोध विश्नोई, संजीव कुमार ओर आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रिय उपस्थिति रही।
विज्ञापन


फोटो नंबर -1 सुरजन नगर में पंचायत भवन मे ग्रामीणों को जागरुक करते ग्राम प्रधानवीर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed