{"_id":"624ab005ce5555073650fb38","slug":"video-viral-of-bilari-sdm-abusing-to-protesters-dm-moradabad-order-to-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: घोटाला करने वाले राशन डीलर के समर्थकों को एसडीएम ने डंडा लेकर खदेड़ा, गाली देते वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: घोटाला करने वाले राशन डीलर के समर्थकों को एसडीएम ने डंडा लेकर खदेड़ा, गाली देते वीडियो वायरल, डीएम ने दिए जांच के आदेश
Mon, 04 Apr 2022 02:14 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
Published by: सुशील कुमार
Updated Mon, 04 Apr 2022 02:14 PM IST
सार
बिलारी एसडीएम का घोटाला करने वाले राशन डीलर रिजवान के समर्थकों को गाली देते वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में उन्होंने पहले समझाने का प्रयास किए, नहीं मानने पर गाली दी।
विज्ञापन
कोटेदार समर्थकों को गाली दे रहे एसडीएम।
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के बिलारी एसडीएम का लोगों को गाली देते एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सुना जा रहा है कि उनके आवास पर प्रदर्शन करने आए लोगों को एसडीएम गाली दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मुरादाबाद डीएम ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
दरअसल, कुंदरकी क्षेत्र के तेवारखास गांव का राशन डीलर ने घोटाला कर लोगों का राशन हड़प लिया। राशन दुकानदार ने धांधली कर 497 राशन कार्ड धारकों का चना, तेल और नमक का पैकेट हड़प लिए। राशन डीलर रिजवान ने कार्ड धारकों से राशन वितरण के दौरान चावल और गेहूं देते समय ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवा लिया। लेकिन तेल, चना और नमक नहीं दिया। लोगों ने इसका विरोध किया तो धमकाकर भगा दिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार से की।
विज्ञापन
डीएम ने जांच की तो अपने बचाव में राशन डीलर रिजवान ने अपने पक्ष में एसडीएम बिलारी के आवास पर प्रदर्शन करा दिया। एसडीएम ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले समझाने का प्रयास किया। फिर भी लोग नहीं माने तो मामला गाली गलौज तक पहुंच गया। इस दौरान एसडीएम बिलारी ने लोगों को गाली दी। साथ ही हाथ में डंडा लेकर भीड़ को खदेड़ दिया।
विज्ञापन