फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video of bone in water tank in school goes viral

स्कूल में पानी की टंकी में हड्डी का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Video of bone in water tank in school goes viral
विकास खंड की ग्राम पंचायत मूंढाखादर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में रखी पानी की टंकी में कथित रूप से हड्डी मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में सफाईकर्मी पानी की टंकी की सफाई करते नजर आ रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी का कहना है कि मामला ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान का है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया गया। इसमें विकास खंड की ग्राम पंचायत मूंढाखादर के उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर रखे पानी की टंकी में हड्डी मिलने की बात कही जा रही है। वीडियो में स्कूल का सफाई कर्मचारी पानी की टंकी की सफाई करते हुए नजर आ रहा है। पानी की टंकी में कथित रूप से हड्डी मिलने की जानकारी पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान आरिफ सैफी भी स्कूल पहुंच गए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार ने वायरल वीडियो को पुराना बताते हुए कहा कि गर्मी के अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर पानी की टंकी का ढक्कन गायब पाया गया था। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने इसकी मौखिक जानकारी दी थी। उसी समय पानी की टंकी को चेक किया गया तो उसमें मलबा नजर आ रहा था। उसी समय ग्राम प्रधान की मौजूदगी में टंकी की सफाई करा दी गई थी। अब स्कूल की छत पर पानी का नई टंकी रखवा दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी का यह भी कहना है कि इस टैंक का पानी सिर्फ शौचालय के लिए ही प्रयोग किया जाता है। हालांकि कुछ ग्रामीणों का दावा है कि इस टंकी के पानी का प्रयोग मिड-डे मील के लिए प्रयोग किया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गीता वर्मा का कहना है कि उनके संज्ञान में यह मामला आया है। यह मामला ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान का बताया जा रहा है। इस टैंक का पानी शौचालय के लिए प्रयोग किया जाता है। फिर भी मामले की जांच कराई जा रही है। दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed