फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Video made by beating a young man, demanded extortion of fifty thousand

युवक की पिटाई कर बनाया वीडियो, पचास हजार की मांगी रंगदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Video made by beating a young man, demanded extortion of fifty thousand
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एक युवक की कुछ युवकों ने पिटाई कर मोबाइल से वीडियो बना लिया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी पिटाई के फोटो मोहल्ले में चस्पा करने की धमकी देकर पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक मझोला के लाइनपार चाऊ की बस्ती निवासी है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन जुलाई की रात वह जंयतीपुर से गुजर रहा था। इसी दौरान जयंतीपुर में बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर कुछ युवक बैठे हुए थे।
विज्ञापन

उसने सड़क से बाइक हटाने को कह दिया था। इसी बात पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने युवक की पिटाई कर दी। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। जिसे सभी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक ने आरोप लगाया है कि आरोपी पचास हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रकम न देने पर पिटाई के फोटो मोहल्ले में चस्पा करने की धमकी दे रहे हैं। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि आरोपी विशाल सैनी, गोलू शर्मा, रिषभ वर्मा, चिंटू, बिजली और शिवम के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जानकारी हुई कि आरोपी गोलू शर्मा और रिषभ वर्मा हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं। वह जमानत पर छूटे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed