{"_id":"5efa50b88ebc3e43046b3f8d","slug":"video-calling-and-than-blackmailed-a-shopkeeper-city-news-mbd354175318","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी को व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर फंसा, 25 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी को व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग कर फंसा, 25 हजार ठगे
विज्ञापन
मुरादाबाद। अंजान नंबर का वीडियो कॉल उठान एक व्यापारी को महंगा पड़ गया। कॉल करने वाले ने दूसरी ओर से अश्लील हरकतें करती एक युवती के साथ व्यापारी की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। फिर वह वीडियो उसके नंबर पर भेजकर उसे ब्लैकमेल किया। व्यापारी से एक खाते में 25 हजार रुपये मंगा लिए। पीड़ित की तहरीर पर मोबाइल धारक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ व्यापारी सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नया गांव मऊ का निवासी है। उनकी सैनेटरी सामान की दुकान है। उन्होंने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि 23 जून को उनके मोबाइल पर एक मैसेज आया। जिसमें हाय लिखा था। उन्होंने किसी व्यापारी का नंबर समझकर हैलो में जवाब दे दिया। व्यापारी ने बताया कि कुछ देर बाद उस नंबर की डीपी पर एक लड़की की तस्वीर लगी थी। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप वीडियो कॉल आने लगी। उसने कॉल रिसीव की तो निर्वस्त्र लड़की गंदे इशारे कर रही थी। व्यापारी डर गया और उसने कॉल काट दी। थोड़ी के बाद व्यापारी के मोबाइल पर उसी बातचीत का वीडियो भेज दिया गया।
इसके बाद मैसेज भेजा कि इस वीडियो को डिलीट करना है या फिर सार्वजनिक करना है। व्यापारी को धमकी दी गई कि वीडियो को वायरल करने से रोकना है तो बताए गए बैंक खाते में पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दो। वरना वीडियो वायरल कर दिया जाएगा। व्यापारी ने 5000 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फिर से आरोपी ने रुपयों की मांग की और बीस हजार रुपये मांगे। व्यापारी ने बीस हजार रुपये और जमा कर दिए। इसके बाद भी आरोपी ने व्यापारी से रुपयों की मांग की। व्यापारी ने बाद में पुलिस से इसकी शिकायत की। सिविल लाइंस थाना प्रभारी नवल मारवाह ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
अंजान नंबरों का वीडियो कॉल न उठाएं
थाना प्रभारी का कहना है कि इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। साइबर ठग इन दिनों सक्रिय हो रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि व्हॉट्स एप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से अंजान नंबरों के साथ वीडियो कॉल या चैट करने से बचा जाए। सामने वाला व्यक्ति कौन है, यदि इसकी जानकारी है तभी उससे बात करें और चैट करें। फेसबुक पर भी क्लोन एकाउंट के जरिये ठगी करने के मामले सामने आ रहे हैं। इसलिए कोई भी यदि आपके परिचित के नाम से पैसे की मांग करता है तो एक बार परिचित को फोन करके पूछ जरूर लें।