{"_id":"65b584ecaa33e6894f077754","slug":"victims-mother-beaten-after-complaining-about-kidnapping-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-331461-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अपहरण की शिकायत करने पर पीड़िता की मां को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अपहरण की शिकायत करने पर पीड़िता की मां को पीटा
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने तीन युवकों और उसके परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी को अगवा कर ले गए हैं। जब महिला ने आरोपियों के परिजनों ने इनकी शिकायत की तो महिला के साथ मारपीट की और उसके बेटों को दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी।
महिला ने सचिन, देवू और आकाश यादव और तीनों के परिजनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। 23 जनवरी की सुबह करीब दस बजे आरोपी सचिन अपने साथी देवू और आकाश की मदद से उसकी बेटी को अगवा कर ले गया है। मोहल्ले में रहने वाली एक महिला ने उन्हें बेटी को अगवा कर लेते हुए देखा है।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसकी बेटी के साथ कोई घटना कर सकते हैं। उसने इस मामले की शिकायत तीनों के परिवार वालों से की। तब आरोपी के परिजन उसके घर में घुस आए और महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी धमकी देकर गए हैं कि वह उसके बेटों को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। थाना प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।