{"_id":"6629b0c881e5cff2fc0bb506","slug":"vehicle-loaded-with-5250-quintal-wheat-caught-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-388269-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: विपणन विभाग ने 5250 क्विंटल गेहूं से लदे वाहन पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: विपणन विभाग ने 5250 क्विंटल गेहूं से लदे वाहन पकड़े
विज्ञापन
मुरादाबाद। विपणन विभाग ने जिले के अलग-अलग स्थानों से 26 ट्रैक्टर ट्राॅलियों में भरे करीब 5250 क्विंटल गेहूं को जब्त कर लिए। वाहन मंडी समिति परिसर में खड़े कराए गए हैं।
डिप्टी आरएमओ राजेश्वर प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध भंडारण और अवैध संचरण को रोकते के लिए मंगलवार की रात जीरो प्वाइंट पाकबड़ा में ट्रैक्टर ट्राॅलियां को रोक कर तलाशी ली गई। इसके अलावा पाकबड़ा की एक गोदाम में पुलिस ने छापामार कार्रवाई की। पाकबड़ा क्षेत्र से 1700 क्विंटल गेहूं जब्त किया गया। पता चला कि व्यवसायी ने भंडारण का लाइसेंस भी नहीं लिया था। इसी प्रकार तहसील सदर में 2400 क्विंटल गेहूं, तहसील बिलारी में 1650 क्विंटल गेहूं, तहसील कांठ में 650 क्विंटल गेहूं, तहसील ठाकुरद्वारा में 550 क्विंटल गेहूं के वाहन पकड़े गए। इधर जिले के क्रय केंद्रों से प्रभारियों ने 771 किसानों से अभी तक 5014 मिट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। छापा मारने के अभियान में निरीक्षक राघवेंद्र सिंह, विपिन श्रीवास्तव, विजयराज, इफ्तेखार शेख, आलोक रंजन, सुनील कुचार, जगत नारायण आदि मौजूद रहे।