फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   vehicle checks the pollution of vehicles moving at speed

Moradabad News: स्पीड से चलते वाहन का प्रदूषण चेक कर लेती है विशेष गाड़ी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
vehicle checks the pollution of vehicles moving at speed
मुरादाबाद। सड़क पर स्पीड से चलते हुए वाहनों का भी प्रदूषण एक विशेष गाड़ी माप लेती है। इस गाड़ी का कोलकाता प्रशासन ट्रायल कर रहा है। ट्रायल सफल होने पर वाहनों को बगैर रोके प्रदूषण युक्त वाहनों का चालान हो सकता है।
विज्ञापन

संभागीय निरीक्षक प्राविधिक हरिओम ने बताया कि वाहनों में तकनीकी काफी आगे बढ़ गई है। वह ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ मोटर व्हिकल डिपार्टमेंट टेक्निकल आफिसर्स एसोसिएशन के कार्यक्रम में भाग लेने कोलकाता गए थे। दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों के सामने मोबाइल रिमोट ऑटो एमिशन टेस्टिंग डिवाइस गाड़ी पेश की गई। बताया गया कि यह विशेष गाड़ी तेज स्पीड से चलते वाहनों को ट्रैक कर प्रदूषण जांच कर देती है। इस प्रकार की गाड़ी का प्रयोग कर पुलिस या परिवहन विभाग बैठे बैठे चालान कर सकता है। हरिओम ने बताया कि अभी इस वाहन को ट्रायल के तौर पर देखा जा रहा है। प्रदेश में अभी इस प्रकार की गाड़ी उपलब्ध नहीं है। यहां वाहनों का प्रदूषण जांचने के लिए एक सिस्टम लगाना पड़ता है। इस विशेष गाड़ी की कीमत एक करोड़ बतायी जा रही है। भविष्य में इसी प्रकार के वाहनों का प्रयोग प्रदूषण मापने में किया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article