{"_id":"6ab6e4086e8656d71f00668b","slug":"vegetarian-and-non-vegetarian-food-were-stored-together-in-the-fridge-there-were-rats-and-insects-in-the-kitchen-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-1002156-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फ्रीज में एक साथ रखा था वेज और नॉनवेज..किचन में थे चूहे और कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फ्रीज में एक साथ रखा था वेज और नॉनवेज..किचन में थे चूहे और कीड़े
विज्ञापन
मुरादाबाद। महानगर के रेस्टोरेंट में बड़ी खामियां सामने आईं हैं। फ्रीज में वेज और नॉनवेज एक साथ रखा मिला। इतना ही नहीं रसोई में चूहे और कीड़े मिले हैं। साफ-सफाई का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। शासन की टीम द्वारा की गई जांच में इसका खुलासा हुआ है। 60 जगह पर चेकिंग की गई है। अफसरों का कहना है कि जहां कमियां मिली हैं वहां नोटिस देकर सुधार के लिए निर्देशित किया गया है। बताया जाता है कि अभी आगे भी कार्रवाई होगी।
मुरादाबाद के होटल और रेस्टोरेंट को लेकर शासन तक शिकायत की जा रही थी। यहां तक कहा जा रहा था कि साफ-सफाई का कोई ख्याल नहीं रखा जा रहा है। एक दो जगह मिठाई और समोसे में कीड़े भी निकल चुके हैं। इन शिकायतों पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर लखनऊ से 62 सदस्यीय टीम बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंच गई। लखनऊ से आईं टीमों ने लावना रेस्टोरेंट, एनजीआर, टी प्वाइंट, दिल्ली रोड, टाइम 24, दिल्ली गेट और मोती महल डीलक्स होटल समेत 60 प्रतिष्ठानों की जांच की। टीमों ने खाद्य सामग्री रखने की जगह फ्रीजर में पानी की निकासी और सफाई व्यवस्था की जांच की। इसके साथ ही कच्चे माल की गुणवत्ता और कीट नियंत्रण की स्थिति को भी जांचा गया। जांच के दौरान कई अनियमितताएं प्रकाश में आई है। जांच टीमें खाद्य पदार्थों का नमूना भरकर ले गई हैं। हालांकि खाद्य सुरक्षा विभाग के अपर आयुक्त अपूर्व श्रीवास्तव का कहना है कि जांच टीमें आई थीं।
ग्राहकों की थाली से पहले रसोई में ही टूट रहे नियम
नियमानुसार वेज नानवेज एक साथ नहीं रखे जा सकते हैं। रसोई में कीड़े-चूहे मिलने से खाद्य पदार्थों के सुरक्षित रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं। होटल-रेस्तरां में खाना तैयार करने वाली जगह पर साफ-सफाई के साथ खाद्य पदार्थों को अलग-अलग और सुरक्षित रखने की व्यवस्था जरूरी है। जांच के दौरान यही दुर्व्यवस्था सामने आई।
विज्ञापन
जांच में सामने आए प्रमुख बिंदु
60 होटल-रेस्तरां की मुरादाबाद में जांच।
रसोई में कीड़े और चूहों की मौजूदगी मिली।
- फ्रीजर में वेज-नॉनवेज सामग्री साथ रखी मिली।
- खाद्य भंडारण और रसोई की सफाई की जांच की गई।
- पानी की निकासी और कीट नियंत्रण व्यवस्था भी देखी गई।
- कच्चे खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की भी जांच हुई।
रसोई की सफाई पर रहेगी नजर
खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक अभियान आगे भी जारी रहेगा। होटल और रेस्तरां में रसोई की सफाई, खाद्य सामग्री रखने की व्यवस्था, कच्चे माल की गुणवत्ता, कीट नियंत्रण और पानी की निकासी की जांच की जाएगी। शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को अलग रखने की व्यवस्था भी जांच के दायरे में रहेगी।