फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vaccine shortage, trouble on second dose

वैक्सीन की किल्लत, दूसरी डोज पर आफत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage, trouble on second dose
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार के बीच टीकाकरण अभियान पर संकट गहराने लगा है। कोविशील्ड और को-वैक्सीन की किल्लत से दूसरी डोज पर आफत आ गई है। निर्धारित समय पर दूसरी डोज नहीं लगने से लोग परेशान हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शनिवार सुबह तक कोविशील्ड की तीन हजार डोज मुरादाबाद पहुंच जाएंगी। वहीं वैक्सीन की कमी से केंद्र घटते जा रहे हैं।
विज्ञापन

16 जनवरी को जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। नई गाइड लाइन और बदलाव के साथ टीकाकरण अभी भी जारी है। जिले में कोविशील्ड और कोवैक्सीन की डोज लगाई जा रही है। दूसरी लहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि होने से लोग टीकाकरण कराने पर जोर दे रहे हैं। अप्रैल माह में अभी तक 74 हजार से अधिक लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा चुका है। वहीं महीने भर से जिले में वैक्सीन की किल्लत बनी हुई है। इसके चलते लोगों को दूसरी डोज के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। निर्धारित अवधि पर दूसरा टीका नहीं लगने से लोग परेशान हैं। टीकाकरण के लिए लोग केंद्रों का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

- कोविशील्ड वैक्सीन की कमी चल रही है। वैक्सीन लेने के लिए कर्मचारी को लखनऊ भेजा गया है। सुबह तक वैक्सीन मुरादाबाद पहुंच जाएगी। शनिवार को केंद्रों पर वैैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
- मुझे और मेरी पत्नी को कोविशील्ड की दूसरी डोज 18 अप्रैल को आरएसडी हॉस्पिटल में लगनी थी, लेकिन अभी तक अस्पताल में कोविशील्ड वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो पाई है, जबकि मेरी आयु 61 वर्ष है। मैं शुगर का मरीज हूं। मेरी पत्नी की आयु 60 वर्ष है। दूसरी ओर सरकार का दावा है कि सभी के लिए वैक्सीन उपलब्ध कराई जाएगी। सीनियर सिटीजन और मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी। यह सभी दावे खोखले साबित हो रहे हैं।
- अवधेश अग्रवाल, महासचिव, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट्स एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed