फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vaccine rate becomes an obstacle in the way of precautionary doses of adults

वयस्कों की एहतियाती खुराक की राह में वैक्सीन का रेट बना रोड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
Vaccine rate becomes an obstacle in the way of precautionary doses of adults
मुरादाबाद। वयस्कों की एहतियाती खुराक की राह में वैक्सीन का रेट रोड़ा बन गया है। शासन स्तर से निजी अस्पतालों में एहतियाती खुराक की कीमत 386 रुपये तय किया गया है, जबकि निजी अस्पतालों के पास पुरानी कीमत 780 और 1200 रुपये वाली वैक्सीन है। ऐसे में निजी अस्पताल रेट रिवाइज होने का इंतजार कर रहे है। फिलहाल रविवार को जिले में वयस्कों को एहतियाती खुराक नहीं लग पाएगी।
विज्ञापन

जिले में 16 जनवरी 2021 से कोरोना से बचाव का टीका लगाया जा रहा है। करीब 23.25 लाख लोगों को पहली और 17.16 लाख लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं 30 हजार से अधिक लोगों ने एहतियाती खुराक ले ली है। अभी सिर्फ हेल्थ वर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर और साठ वर्ष पार वालों को ही एहतियाती खुराक दी जा रही है। लेकिन रविवार से 18 वर्ष पार वालों को भी एहतियाती खुराक दी जाएगी। इसके लिए दूसरी डोज लगवाने के बाद नौ महीने की अवधि पूरी करनी जरूरी है। ये खुराक निजी अस्पताल के केंद्रों में दी जाएगी। जहां उन्हें एहतियाती खुराक की कीमत चुकानी पड़ेगी। शासन ने एहतियाती खुराक की कीमत 386 रुपये तय की है, जबकि पुरानी कीमत के हिसाब से कोविशील्ड की एहतियाती खुराक 780 और कोवॉक्सीन 1200 रुपये है। ऐसे में शासन से तय नई कीमत और पुराने कीमत को लेकर निजी अस्पताल वाले पशोपेश में है। ऐसी स्थिति में निजी अस्पताल संचालक अभी एहतियाती खुराक लगाने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। वयस्कों को एहतियाती खुराक के लिए दो तीन दिन इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

18 से 59 वर्ष आयुवर्ग वालों को निजी अस्पतालों में एहतियाती खुराक दी जाएगी। इसके लिए लोगों को कीमत चुकानी पड़ेगी। शासन ने 386 रुपये कीमत तय की है। निजी अस्पतालों के पास पुरानी दर वाली वैक्सीन है। इसके चलते निजी अस्पताल नए रेट पर एहतियाती खुराक लगाने को तैयार नहीं है। ऐसे में रविवार को निजी अस्पतालों में वयस्कों को एहतियाती खुराक देने की शुरुआत नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. दीपक वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
एक नजर 18 वर्ष पार वालों के आंकड़े पर
आयुवर्ग पहली डोज दूसरी डोज एहतियाती खुराक
18-44 वर्ष 1575473 1057131 00
45-59 वर्ष 471414 430274 00
60 प्लस 243646 224133 8827
जिले में सात लाख वयस्क होंगे एहतियाती खुराक के हकदार
मुरादाबाद। जिले में 18 से 59 वर्ष आयुवर्ग के 20.46 लाख लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है, जबकि 14.77 लाख लोगों को दोनों डोज लग चुकी है। इसमें से करीब सात लाख लोगों ने दूसरी डोज लगवाने के बाद नौ महीने की अवधि पूरी कर ली है। ये लोग एहतियाती खुराक लेने के हकदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed