फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Vaccination period extended by three hours after lagging

पिछड़ने के बाद तीन घंटे बढ़ा दी टीकाकरण की अवधि

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Vaccination period extended by three hours after lagging
मुरादाबाद। अभियान में प्रदेश में पिछड़ने के बाद रफ्तार बढ़ाने के लिए टीकाकरण की अवधि तीन घंटे बढ़ा दी गई है। अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक केंद्रों पर कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। पहले सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक टीका लगाया जाता था। फिलहाल अभी ये सुविधा सीएचसी-पीएचसी, जिला और महिला अस्पताल में शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

देश में 100 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की डोज लग चुकी है। इसमें यूपी सबसे आगे है। लेकिन यूपी में मुरादाबाद पिछड़ों में शामिल है। प्रदेश में मुरादाबाद 71वें स्थान पर है। ऐसे में टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए समय पर परिवर्तन किया गया है। टीकाकरण की अवधि में तीन घंटे की वृद्धि की गई है। अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक नौ घंटे केंद्रों पर टीकाकरण होगा। पहले टीकाकरण की अवधि छह घंटे थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और सीएचसी-पीएचसी में अब सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे विभागों से ली जाएगी मदद
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान में मुरादाबाद की स्थिति सुधारने के लिए स्वास्थ्य विभाग दूसरे विभागों की मदद लेगा। इसके लिए रूपरेखा तैयार की जा रही है। इसमें आपूर्ति, पंचायतीराज, शिक्षा, युवा कल्याण, पंचायतीराज और महिला एवं बाल विकास विभाग को शामिल किया जाएगा। इन विभागों के जरिये लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed