{"_id":"601723ed8ebc3e33d272c569","slug":"vaccination-of-9211-health-workers-became-a-challenge-in-two-days-city-news-mbd3780075120","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में 9211 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बनी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में 9211 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण बनी चुनौती
विज्ञापन
मुरादाबाद। चार और पांच फरवरी को होने वाले टीकाकरण में 9211 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाना सेहत महकमे के लिए चुनौती होगी। अभी तक हुए टीकाकरण के चार दिवसों में 8858 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाया जा चुका है। अभी भी 9211 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगना बाकी है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारी में जुटा है।
कोरोना टीकाकरण के पहले चरण में जिले में कुल 18069 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगना है। इसमें सरकारी स्वास्थ्य कर्मियों 8482 और निजी स्वास्थ्य कर्मी 9587 हैं। 16, 22, 28 और 29 जनवरी को हुए टीकाकरण में अभी तक 8858 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। हालांकि इन चार दिनों में 14511 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने का लक्ष्य था। लेकिन 5653 स्वास्थ्य कर्मी टीका लगवाने के लिए केंद्रों पर नहीं पहुंचे। अब बाकी बचे दो दिनों में 9211 हेल्थ केयर वर्करों को टीका लगाना है। जो विभाग के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. दीपक वर्मा ने बताया कि चार और पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जाना है। इसकी तैयारी की जा रही है। सत्र बढ़ाकर बाकी बचे स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
अब तक की टीकाकरण की स्थिति
- 16 जनवरी: 600 लक्ष्य, 479 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
- 22 जनवरी: 3277 लक्ष्य, 2031 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
- 28 जनवरी: 4802 लक्ष्य , 3066 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण
- 29 जनवरी: 5832 लक्ष्य, 3282 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण