फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uttar Pradesh Police receives 63 inspectors from Moradabad

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 63 सब इंस्पेक्टर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Uttar Pradesh Police receives 63 inspectors from Moradabad
मुरादाबाद के पीटीसी में आयोजित पासिंग आउट परेड के बाद उछलकर कर खुशी मनाते प्रशिक्षु। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। पुलिस ट्रेनिंग कालेज में शनिवार की सुबह आयोजित की गई पासिंग आउट परेड के बाद 63 सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश पुलिस का हिस्सा बन गए। पीटीसी के डीजी ब्रजराज ने सभी को शपथ दिलाई। इसके अलावा सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुने गए मयंक प्रताप सिंह को तलवार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ट्रेनिंग कालेज (पीटीसी ) में प्रशिक्षण के लिए 16 मार्च 2020 को शासन ने सीधी भर्ती वर्ष 2011 के 112 प्रशिक्षु उपनिरीक्षक आवंटित किए थे। कोरोना की वजह से 63 प्रशिक्षुओं ने ही पीटीसी में आमद कराई थी। इन्हें एक साल का इंडोर और आउटडोर का प्रशिक्षण दिया गया। फाइनल परीक्षा में सभी 63 प्रशिक्षु उत्तीर्ण हुए। आउटडोर और इंडोर में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले अलीगढ़ के मयंक प्रताप सिंह सर्वांग सर्वोत्तम कैडेट चुना गया है, जबकि सीतापुर के रहने वाले संदीप कुमार सिंह इंडोर में प्रथम स्थान हासिल करने में सफल रहे। शनिवार सुबह पीटीसी में परेड आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि पीटीसी के डीजी ब्रजराज ने सभी दरोगाओं को शपथ दिलाई। अच्छा प्रदर्शन करने वाले कैडिट्स को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान डीजी ने अपने संबोधन में कहा था कि यह गौरव की बात है कि आप सभी पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेरी आप से अपेक्षा है कि श्रेष्ठ समाज तथा भ्रष्टाचार मुक्त राष्ट्र व समाज निर्माण में अपना योगदान दें। जहां भी तैनात रहें वहां ऐसा माहौल बनाएं, जहां लोग खासकर महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें। अपराधी कोई भी अपराध करने की हिम्मत न जुटा सके । आम जनता के साथ अच्छा व्यवहार करें। इस मौके पर पीटीसी के आईजी शिवशंकर सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आउट और इंडोर में इन विषयों का दिया गया प्रशिक्षण
मुरादाबाद। एक साल के पाठ्यक्रम के तहत प्रशिक्षु दरोगाओं को इंडोर और आउट डोर का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें इंडोर प्रशिक्षण में आधुनिक भारत में पुलिस, पुलिस संगठन व प्रशासन, भारतीय दंड संहिता, दंड प्रक्रिया संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम, विवेचना, थाना प्रबंधन, अपराध शास्त्र, कंप्यूटर प्रशिक्षण, विधि विज्ञान की जानकारियां दीं गईं। आउट डोर विषयों में शारीरिक प्रशिक्षण, पदाति प्रशिक्षण, शस्त्र प्रशिक्षण, फील्ड क्राफ्ट, यूएसी, योगासन, विस्फोटकों का ज्ञान, ड्राइविंग, तैराकी व घुड़सवारी की बारीकियां सिखाईं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती 2021 : 9534 पदों के लिए 1 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं आवेदन

बता दें कि यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमाण्डर व अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 9534 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।  आवेदन प्रक्रिया 1 अप्रैल से शुरू हो कर 30 अप्रैल तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आखिरी तिथि का इंतजार किये बगैर जल्द से जल्द आवेदन करना चाहिए। इस वेबसाइट http://uppbpb.gov.in/ पर जाकर आवेदन सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। दृणनिश्चय व पूरी ईमानदारी के साथ जुटे रहकर ही आप इस परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।


ऐसे करें यूपी पुलिस एसआई की पक्की तैयारी

कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण बाहर निकलना जोखिम भरा है। ऐसे में अभ्यर्थियों की सुरक्षित तैयारी को ध्यान में रखते हुए Safalta.com ने UP Police SI- Safalta Batch 2021 लॉन्च किया है। जिसमें आप लाइव क्लासेज द्वारा एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में घर पर सुरक्षित रहते हुए तैयारी कर सकते हैं। बता दें कि इस कोर्स के नए बैच 8 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं।

इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें- http://safalta.com/upsi-21
अथवा अभी भरें ये फॉर्म- safalta.com/demo-registration
 

मुरादाबाद के पीटीसी में आयोजित पासिंग आउट परेड में सीतापुर के संदीप कुमार सिंह को सम्मानित किया ?

मुरादाबाद के पीटीसी में आयोजित पासिंग आउट परेड में सीतापुर के संदीप कुमार सिंह को सम्मानित किया ?- फोटो : CITY

 

मुरादाबाद के पीटीसी में हुई पासिंग आउट परेड सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब जीतने वाले अलीगढ़ के मंय?

मुरादाबाद के पीटीसी में हुई पासिंग आउट परेड सर्वांग सर्वोत्तम का खिताब जीतने वाले अलीगढ़ के मंय?- फोटो : CITY

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed