फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   uttar pradesh assembly election 2027 Ramdas Athawale targets Congress and Mayawati at Constitution Conference

आकाश आनंद को ऑफर: मायावती के भतीजे को मंत्री रामदास आठवले का न्योता; यूपी में बात न बनी तो अकेले लड़ेगी आरपीआई

Mon, 14 Sep 2026 03:16 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 14 Sep 2026 03:16 PM IST
सार

मुरादाबाद में  संविधान सम्मान सम्मेलन में आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती ने भतीजे आनंद को भी पार्टी से निकाल दिया। वह अच्छा काम कर रहे थे। आरपीआई आनंद को अपने साथ लेने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
uttar pradesh assembly election 2027 Ramdas Athawale targets Congress and Mayawati at Constitution Conference
मुरादाबाद में संबोधित करते रामदास अठावले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी दलों ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आरपीआई भाजपा से विधानसभा की 25 सीटें मांगेगी। यह खुलासा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया है। मुरादाबाद में उन्होंने चेताया कि यदि इतनी सीटों पर बात नहीं बनी तो पार्टी अपने दम पर मैदान में उतरेगी। 

विज्ञापन


पार्टी छोटी है, लेकिन 19 नवंबर को लखनऊ में रैली कर शक्ति प्रदर्शित करेगी। वह पंचायत भवन में आयोजित संविधान सम्मान रैली में शामिल होने आए थे। इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सिर्फ जनता को भड़काने का काम कर रहे हैं। वे संसद में हंगामा करते हैं। कांग्रेस ने मुझे शिरडी लोकसभा से हराया था। सरकारी आवास से सामान बाहर फेकवा दिया था। लेकिन 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर उनका साथ मिला। प्रधानमंत्री ने उन्हें तीसरी बार मंत्रिमंडल में शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती के भतीजे आनंद को लेने के लिए पार्टी तैयार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मायावती ने भतीजे आनंद को भी पार्टी से निकाल दिया। वह अच्छा काम कर रहे थे। आरपीआई आनंद को अपने साथ लेने के लिए तैयार है। आरोप लगाया कि बसपा ने आरपीआई (रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया) के चुनाव चिह्न हाथी का अतिक्रमण किया है।

ब्रिक्स सम्मेलन से व्यापार बढ़ेगा
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। चीन हमारे बार्डर पर नहीं आएगा। भारत ने सभी देशों से समन्वय स्थापित किया है। इसी कारण व्यापार भी बढ़ेगा। कांग्रेस के पास विरोध के अलावा कोई मुद्दा नहीं है। वह केवल शोर मचा रही है।

भीड़ न जुटाने पर जताई नाराजगी
सम्मेलन में अपेक्षा के अनुरूप भीड़ नहीं जुटी। इसे स्थानीय इकाई की विफलता मानते हुए नेताओं ने नाराजगी जताई। प्रदेश अध्यक्ष ने इस बाबत पार्टी के जिलाध्यक्ष से नाराजगी जताते हुए पकड़ मजबूत करने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed