फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Urmu will protest across the board for restoration of OPS.

Moradabad News: ओपीएस की बहाली के लिए पूरे मंडल में प्रदर्शन करेगी उरमू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:42 AM IST
विज्ञापन
Urmu will protest across the board for restoration of OPS.
मुरादाबाद। पुरानी पेंशन बहाली के लिए उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन ने पूरे मंडल में प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई है। कर्मचारियों की मांग को सरकार तक पहुंचाने के लिए उरमू के महामंत्री बीसी शर्मा मुरादाबाद रेल मंडल में आएंगे। इसके लिए बरेली स्टेशन को चुना गया है। यहां के कर्मचारी बरेली में महामंत्री की अगुवाई में होने वाली गेट मीटिंग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


उरमू के मंडल मंत्री शलभ सिंह ने बताया कि 23 अक्तूबर को बरेली स्टेशन पर गेट मीटिंग होगी। महामंत्री बीसी शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में सभी को संबोधित करेंगे। संगठन की मांग है कि सभी रेलकर्मियों को भारतीय सेना की तरह पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। इंजीनियरिंग विभाग में रक्षक डिवाइस उपलब्ध कराई जाए। रनिंग कर्मचारियों का माइलेज रेट बढ़ाया जाए। उन्हें एरियर का भुगतान किया जाए। रनिंग कर्मचारियों को पीरियडिकल रेस्ट दिया जाए।
विज्ञापन

सीनियर ड्राइवर, सहायक ड्राइवर, शंटर को रिस्क अलाउंस दिया जाए। गुड्स गार्ड के कुल स्वीकृत पद के अनुसार 50:50 के अनुपात में पद होने चाहिए। गार्ड के ऑन रोल पद 616 होने के कारण सीनियर गुड्स गार्ड ग्रेड पे 4200 के पद पर 413 एवं शेष बचे गार्ड गुड्स गार्ड ग्रेड पे 2800 के पदों पर होने चाहिए। एसएनटी विभाग में रोड साइड का रोस्टर अतिशीघ्र बनाया जाए। विद्युत विभाग के कर्मियों को ब्रेकडाउन भत्ता दिया जाए। मंडल में सहायक ड्राइवरों की पदोन्नति प्रक्रिया को पूरा किया जाए। रेल कर्मचारियों (रोजा एवं शाहजहांपुर) को 20 प्रतिशत एचआरए का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों से मांगे गए इनक्रीमेंट ऑप्शन को जल्द लागू किया जाए। सभी विभागों में लंबित पदोन्नति जल्द की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed