फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over supply of dirty drinking water in Navodaya

Moradabad News: जवाहर नवोदय में पीने के गंदे पानी की आपूर्ति को लेकर छात्रों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
Uproar over supply of dirty drinking water in Navodaya
ठाकुरद्वारा (ठाकुरद्वारा)।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय कालेवाला के छात्रावास में रह रहे छात्रों ने बृहस्पतिवार को पीने के गंदे पानी की आपूर्ति का आरोप लगाकर हंगामा किया। शिकायत मिलने पर एसडीएम ने विद्यालय में जाकर छात्रों के आरोप की जांच की। प्राचार्य को छात्रों की शिकायत और समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विद्यालय में छात्रों ने शिकायत की कि छात्रावास और मैस में लगे टैंक से गंदा पानी आ रहा है। इस पानी से खाना बनाया जाता है और वे इस पानी को पीने को मजबूर है। टंकी के टैंकों के ढक्कन टूटे हैं, जिनका गंदा पानी छात्रों को पिलाया जा रहा है। छात्रों ने उसे पानी से बने खाने को खाने से मना कर दिया कर दिया। खराब खाना देने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। जिस पर प्राचार्य डॉक्टर संतोष कुमार गौड ने छात्रावास में पहुंचकर छात्रों को समझने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत नहीं हुए।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एसडीम अजय मिश्रा ने विद्यालय पहुंचकर छात्रों से वार्ता की। एसडीएम ने बताया कि छात्रों ने उनसे गंदे पानी की शिकायत की। छात्रों का आरोप था कि मैस और छात्रावास में लगे टंकी के टैंक के ढक्कन टूटे हैं। जिसके कारण वे गंदा पानी पीने को मजबूर है। इस पर एसडीएम ने प्राचार्य को आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए। छात्रों को आश्वासन दिया कि उनकी हर समस्या का समाधान होगा। शुद्ध पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के नेता प्रीतम सिंह ने भी ने भी जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों को गंदा पानी पिलाने का आरोप लगाया। मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। प्राचार्य संतोष कुमार गौड का कहना है कि उन्होंने छात्रों की शिकायत पर सभी टंकी के टैंकों में नए ढक्कन लगवा दिए हैं। नए ढक्कन लगवा कर उन्हें बंद कर दिया है। जल्द नए चार वाटर कूलर खरीदने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने स्वीकार किया कि टंकी के टैंकों के ढक्कन खुले खुले हुए थे। और उनका पानी बंदर पी रहे थे, लेकिन अब छात्रों की इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। उनका कहना है कि छात्रों को पहले से ही दूसरी टंकी के माध्यम से शुद्ध पानी से खाना बनाकर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed