{"_id":"66a050999ea40507ae038334","slug":"uproar-over-shop-rent-allegation-of-fraud-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-444930-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: दुकान के किराये को लेकर हंगामा, ठगी का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: दुकान के किराये को लेकर हंगामा, ठगी का लगाया आरोप
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में मंगलवार रात दुकान के किराये को लेकर हंगामा हो गया। किरायेदार रात में समान लेकर चुपके से निकल रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लोगों को पकड़कर पुलिस चौकी ले गई।
मझोला के कांशीराम नगर में दरोगा की दुकान में कोलकाता निवासी दंपती ने रेस्टोरेंट खोला था। कांशीराम नगर निवासी महिला बबिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी लगाया था कि दंपती ने रेस्टोरेंट के लिए तंदूर, भट्ठी, बर्तन समेत 1.80 लाख का सामान लिया था। एक माह में भुगतान करने के लिए कहा लेकिन भुगतान नहीं किया। इसके अलावा पीतल बस्ती निवासी विक्की ने आरोप लगाया था कि 18 हजार मासिक किराये पर हलवाई के काम के लिए रखा।
तीन माह काम करने के बाद केवल 8,924 रुपये दिए और बकाया 28,874 रुपये हड़प लिए। पुलिस दोनों शिकायतों की जांच कर रही थीं। मंगलवार को दंपती दुकान से सामान समेट कर वाहन में लादकर भागने लगे। इसकी जानकारी मिलने पर लोग आ गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। मझोला थाना प्रभारी केके वर्मा ने बताया कि दुकान खाली करके जा रहे दंपती को लोगों ने रोक लिया और ठगी का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पूरे मामले की जांच की जा रही है।