फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar over placing table and chair for the chamber

Moradabad News: चेंबर के लिए मेज व कुर्सी रखने पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Uproar over placing table and chair for the chamber
बिलारी। तहसील परिसर में तहसीलदार न्यायालय के निकट दो युवा वकीलों की ओर से चेंबर के लिए मेज व कुर्सी रखने पर हंगामा हो गया। दोनों पक्षों की शिकायत पर तहसीलदार ने मौके पर जाकर जांच की। एसडीएम ने इस मामले में तहसीलदार को जांच करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तहसीलदार न्यायालय के निकट खाली जगह पर दो युवा वकीलों ने अपनी मेज व कुर्सी रख दी। पड़ोसी अधिवक्ता ने तहसीलदार से इस संबंध में शिकायत की, बाद में दोनों पक्ष अलग-अलग तहसीलदार से शिकायत करने पहुंच गए। मामला बढ़ता देख तहसीलदार आदित्य कुमार ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

तहसीलदार ने बताया कि अगर उनके न्यायालय के पीछे की साइड में छूटी हुई गैलरी का रास्ता बंद हो जाएगा, तो भविष्य में गैलरी में जाने में समस्या आ सकती है। तहसीलदार ने बिना अधिकारियों की अनुमति के नए चेंबर के लिए मेजें रखने पर नाराजगी जताई और मेजें रखने वाले दोनों वकीलों तथा उनके पड़ोसी तीसरे युवा वकील को अपनी कुर्सी-मेज और अन्य सामग्री तत्काल हटाने के निर्देश दिए। इस संबंध में एसडीएम विनय कुमार सिंह ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि बिना बार एसोसिएशन के प्रस्ताव व अधिकारियों की अनुमति के बिना नया चेंबर नहीं बनाने दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो परिचय-09,10

तहसीलदार से मिले बार पदाधिकारी, चेंबरों के लिए जगह मांगी
बिलारी। तहसील बार एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार आदित्य कुमार से मिलकर युवा वकीलों को नए चेंबर बनाने के लिए तहसील परिसर में जगह आवंटित करने की मांग उठाई। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह, महासचिव सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष जबर सिंह, परमजीत सिंह, नबाव हुसैन और अन्य पदाधिकारी तहसीलदार से मिले। बार पदाधिकारियों ने कहा कि चेंबर विहीन युवा वकीलों के चेंबर के लिए जगह देने की मांग बीते पांच वर्षों से की जा रही है। अधिकारी हर बार केवल आश्वासन देते हैं। बार पदाधिकारियों के अनुसार तहसील बार एसोसिएशन के लगभग 150 सदस्य हैं जिनमें से अधिकतर युवा वकीलों के पास अपने चेंबर न होने से उन्हें काम करने में दिक्कत आ रही है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए शीघ्र ही अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उधर, एसोसिएशन के अध्यक्ष चौधरी विनय कुमार सिंह ने कहा कि अगर एक सप्ताह में युवा वकीलों के चेंबर बनाने को लेकर उचित जगह आवंटित करने के लिए तहसील प्रशासन ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो बार एसोसिएशन आंदोलन शुरू करेगा।

फोटो परिचय-11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed