फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Uproar in private hospital over girl's death

युवती की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Uproar in private hospital over girl's death
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवती की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और परिजनों को समझाकर शांत करा दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर चले गए।
विज्ञापन

नागफनी थाना क्षेत्र के बंगला गांव निवासी गंगादेई की बेटी लवी(26) मोबाइल कंपनी में नौकरी करती थी। लवी की बड़ी बहन प्रीति और एक छोटी बहन पूजा है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले मझोला थानाक्षेत्र में दिल्ली रोड निजी अस्पताल में लवी ने आंत का ऑपरेशन कराया था। परिजनों का कहना है कि ऑपरेशन कराने के बाद भी उसकी बीमारी खत्म नहीं हुई। दो दिन पहले युवती के पेट में दर्द शुरू हो गया। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी, मगर परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है, अगर कोई शिकायत आएगी तो नियमानुसार जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed