{"_id":"693dce0a075bdc843504fbb3","slug":"upon-learning-that-her-boyfriend-was-getting-married-elsewhere-a-student-from-rampur-created-a-ruckus-at-the-police-station-she-calmed-down-only-after-her-boyfriend-and-his-family-agreed-to-the-marriage-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112638-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: प्रेमी की शादी दूसरी जगह होने की जानकारी पर रामपुर की छात्रा ने कोतवाली में किया हंगामा, प्रेमी, परिजनों के राजी होने पर हुई शांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: प्रेमी की शादी दूसरी जगह होने की जानकारी पर रामपुर की छात्रा ने कोतवाली में किया हंगामा, प्रेमी, परिजनों के राजी होने पर हुई शांत
Sun, 14 Dec 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। रामपुर की छात्रा ने शनिवार को कोतवाली पहुंचकर अपने प्रेमी के खिलाफ शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया। हंगामा कर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में प्रेमी के शादी के लिए राजी होने पर वह शांत हो गई। जनपद रामपुर के थाना टांडा के एक गांव निवासी छात्रा अपने परिजनों के साथ कोतवाली आई।
उसका कहना है कि ठाकुरद्वारा के गांव भायपुर निवासी युवक से उसकी जान पहचान करीब डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी बड़ी बहन की शादी में हुई थी। बाद में जान पहचान के कारण दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। छात्रा का आरोप है कि उसने उसे तीन बार ठाकुरद्वारा और अन्य स्थानों पर बुलाया। उसके साथ शारीरिक संबंध स्थापित किये। शिकायत पर पुलिस ने उसके प्रेमी और उसके परिजनों को कोतवाली बुलाया। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में एकत्र हुए करीब दो घंटे तक बातचीत हुई। पहले युवक के परिजनों ने मना किया।लेकिन पुलिस की चेतावनी पर प्रेमी और उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए। पता चला कि छात्र की आयु बालिग होने में तीन माह कम है। इसलिए तय हुआ कि तीन माह बाद दोनों की पहले कोर्ट मैरिज होगी। उसके बाद उनकी सामाजिक परंपरा के अनुसार शादी कराई जाएगी। इसके बाद छात्रा और उसके परिजन वहां से चले गए।