{"_id":"5b0f0c374f1c1b986e8b57bf","slug":"uploaded-lady-teachers-photos-on-fake-facebook-id","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका की फर्जी आईडी बना पोस्ट किए आपत्तिजनक फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिका की फर्जी आईडी बना पोस्ट किए आपत्तिजनक फोटो
मुरादाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 May 2018 02:10 AM IST
विज्ञापन
फर्जी आईडी बनाकर डाले आपत्तिजनक फोटो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शिक्षिका के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर उसे बदनाम करने का प्रयास किया। आरोपी ने फेसबुक पर अश्लील फोटो व भद्दे कमेंट्स किए। जिससे शिक्षिका मानसिक तनाव में आ गई है। उसने भोजपुर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करा दी है।
पीड़ित शिक्षिका भोजपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। शिक्षिका क्षेत्र के ही एक स्कूल में तैनात है। उसने भोजपुर थाने में एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि उसके स्टाफ के टीचरों ने उसे बताया कि फेसबुक पर उसके नाम से एक आईडी चल रही है। जिस पर गंदे फोटो आपत्तिजनक कमेंट्स किए जाते हैं। इसके बाद पीड़िता ने भी वह आईडी देखी। जिसे देखकर वह तनाव में आ गई। जबकि उसने फेसबुक पर कोई आईडी नहीं बनाई थी। इससे पहले भी जनपद में इस तरह की मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले बिलारी थानाक्षेत्र में रहने वाली दो सगी बहनों के नाम से किसी ने फेसबुक पर फर्जी आई बनाकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की गई थी। अब भोजपुर क्षेत्र में एक टीचर को बदनाम करने का प्रयास किया गया है। भोजपुर थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की जांच साइबर सेल में भेजी कई है।