{"_id":"690525742e308b2a710f5f3c","slug":"upi-payments-increased-by-rs-3000-crore-in-three-months-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-761651-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तीन महीने में तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ा यूपीआई से भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तीन महीने में तीन हजार करोड़ रुपये बढ़ा यूपीआई से भुगतान
विज्ञापन
मुरादाबाद। ऑनलाइन और डिजिटल भुगतान रोजमर्रा की जरूरत बनने की वजह से भीम/यूपीआई से भुगतान लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले के बैंक खाताधारकों ने तीन महीने में भीम/यूपीआई के जरिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है। इसके साथ ही तीन महीने में भीम/यूपीआई से भुगतान करने की संख्या भी पांच करोड़ बढ़ी है।मुरादाबाद जिले में 31 बैंकों की 248 शाखाएं हैं। केनरा, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी समेत आदि में 45 लाख से अधिक खाताधारक हैं। ज्यादातर खाताधारकों ने बैंकों से ऑनलाइन और डिजिटल भुगतान की सुविधा ली है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि लोग शॉपिंग मॉल से लेकर पान और सब्जी की दुकान तक यूपीआई के जरिए डिजिटल भुगतान करना पसंद कर रहे हैं। जून की तिमाही की तुलना में सितंबर की तिमाही में खाताधारकों ने भीम/यूपीआई के जरिए तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन किया है।
बैंकों के अनुसार, खाताधारकों ने यूपीआई के जरिए अप्रैल, मई और जून महीने में 15 हजार करोड़ बार लेने देन किया है। इस दौरान 99 हजार 22 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ है। वहीं जुलाई, अगस्त और सितंबर महीने में ग्राहकों ने 33 हजार करोड़ बार लेन-देन किया। इस दौरान ग्राहकों ने एक लाख 95 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
00
स्मॉल फाइनेंस बैंकों के ग्राहकों ने यूपीआई से किया दो लाख अधिक ट्रांजेक्शन
-स्मॉल फाइनेंस बैंकों के ग्राहकों ने यूपीआई के जरिए तीन महीने में लेनदेन की संख्या 1.30 लाख से अधिक है। जून की तिमाही में लेनदेन की संख्या 2.1 लाख है। वहीं सितंबर तिमाही में लेनदेन की संख्या बढ़कर 3.4 लाख हो गई है।
विज्ञापन
00
एसबीआई ग्राहकों ने सबसे अधिक बार किया लेने देन
- केनरा, एसबीआई, बैंक ऑफ इंडिया, पीएनबी समेत आदि बैंकों में सबसे अधिक एसबीआई बैंक के ग्राहकों ने लेनदेन किया है। जुलाई, अगस्त और सितंबर में एसबीआई ग्राहकों ने 4.50 करोड़ बार लेने देन किया है। वहीं पीएनबी ने 1.89 करोड़ बार, कोटक ने 1.53 करोड़ बार लेन देन किया। अप्रैल, मई और जून महीने में एसबीआई ग्राहकों ने 17 करोड़ बार, पीएनबी 16 करोड़ बार और कोटक 0.72 करोड़ बार लेन देन किया है।
00
-यूपीआई अब लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुकी है। चाहे किराने की दुकान हो या सब्जी वाला हो या ऑनलाइन शॉपिंग हर जगह यूपीआई का इस्तेमाल लोग तेजी कर रहे हैं। 100 रुपये से लेकर 500 तक सबसे अधिक पेमेंट यूपीआई के जरिए किया जा रहे हैं। - पंकज शरन, एलडीएम, मुरादाबाद