फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: While going on a court date, two brothers were fired upon, condition critical

UP: कोर्ट में तारीख पर जाते समय दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हालत गंभीर, प्रधानपति समेत समेत आठ पर केस

Wed, 08 May 2024 09:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 08 May 2024 09:17 AM IST
सार

बाइक सवार भाइयों पर हमले की घटना के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के  खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश में टीम लगाई गई है। 

विज्ञापन
UP: While going on a court date, two brothers were fired upon, condition critical
UP Police - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दिन-दहाड़े बाईपास पर बाइक सवार दो सगे भाइयों ने हमला कर दिया। तमंचों से की गई फायरिंग में दोनों भाइयों के गोली लगी है, जिस पर दोनों घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश होने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


घटना के बाद रायपुर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है। इस मामले में घायलों के पिता की ओर से प्रधानपति समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।

विज्ञापन

भाइयों पर हमले की यह वारदात मंगलवार की अजीतपुर बाईपास पर सुबह दस बजे की है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी फुरकान और उसका भाई तौफीक मुरादाबाद जाने के लिए बाइक से घर से निकले थे। अजीतपुर बाईपास पर पहुंचते ही पीछे से बाइकों पर आए आठ लोगों ने उनको घेर लिया और फिर तमंचे से फायरिंग कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई गोली बारी की वजह से बाईपास पर अफरातफरी मच गई। फायरिंग के दौरान दोनों भाइयों के गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से धमकाते हुए फरार हो गए। दिन-दहाड़े दो भाइयों को गोली मार देने की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस में भी खलबली मच गई।

पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी भी घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गए। घटना के बाद परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।

इस मामले में घायलों के पिता बब्बू की ओर से प्रधानपति जाकिर उसके भाई नासिर, नईम और फहीम के साथ ही अहसान व उसका भाई यासीन, इमरान और उसके भाई बाबू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सिविल लाइंस थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि इस मामले में आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। घटना के पीछे पुरानी रंजिश बताई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

 

घटना के बाद गांव में फिर दोनों पक्षों में तनाव

रायपुर गांव के दो भाइयों पर हुए हमले के बाद इस गांव के दो पक्षों के बीच तनाव पैदा हो गया है। गांव में दोनों पक्षों के बीच हुए तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। साथ ही यहां पर अफसरों ने भी मौका मुआयना किया है। पुलिस आरोपियों के घर दबिश दे रही है,लेकिन आरोपी फरार हैं।

 

मोहर्रम के जुलूस के दौरान भी हुआ था संघर्ष

दो साल पहले मोहर्रम के जुलूस के दौरान भी दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था। इस दौरान प्रधान पक्ष के लोगों पर फायरिंग की गई थी,जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इंसपेक्टर सिविल लाइंस अजय मिश्रा ने बताया कि इस घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई भी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed