{"_id":"6641a4d0765ad6aa280a2637","slug":"up-when-daughter-in-law-refused-watch-reel-on-mobile-she-got-her-mother-in-law-and-father-in-law-beaten-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोबाइल पर रील देखने से मना किया तो बहू ने सास-ससुर को पिटवाया, मायके से बुलवाए थे लोग... कर दिया ऐसा कांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोबाइल पर रील देखने से मना किया तो बहू ने सास-ससुर को पिटवाया, मायके से बुलवाए थे लोग... कर दिया ऐसा कांड
Mon, 13 May 2024 10:58 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 13 May 2024 10:58 AM IST
सार
मुरादाबाद में रील देखने से मना करने पर बहू ने सास-ससुर को मायके वालों से जमकर पिटवाया। इसमें दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकबड़ा में सास ससुर को अपनी बहू को मोबाइल पर रील देखने से मना करना भारी पड़ गया। आरोप है कि बहू ने अपने मायके से लोगों को बुलाकर अपने सास सुसर की पिटाई करा दी। हमले में सास ससुर गंभीर रूप से घायल हो गए है।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। नगर के बुद्धबाजार निवासी जफर हुसैन ने बताया कि उनके बेटे की पत्नी मोबाइल पर रील देखती है। उन्होंने और उसकी पत्नी तहरून खातून ने बहू को रील देखने से मना किया।
इसके पहले भी कई बार बेटे और बहू को रील देखने से मना किया था लेकिन वे मानने के लिए तैयार नहीं थे। रविवार की सुबह फिर इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना तेज बढ़ा कि बहू ने अपने मायके फोन कर परिजनों को बुला लिया।
विज्ञापन
फिर सभी ने मिलकर सास -ससुर पर हमला बोल दिया। ससुर ने आरोप लगाया कि उसकी बहू और उसके पिता ने सास के ऊपर लकड़ी के पाटले से वार किया था। इससे दोनों के सिर से खून बहने लगा।
इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।