फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Weather: Heavy rain in Moradabad division, four people including woman died due to lightning

UP Weather: मुरादाबाद मंडल में झमाझम बारिश... कई इलाकों में जलभराव, बिजली गिरने से महिला समेत चार की मौत

Thu, 27 Jun 2024 10:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 27 Jun 2024 10:03 AM IST
सार

मुरादामंडल में जमकर बदरा बसरे। इसकी बीच बिजली गिरने से अलग-अलग इलाकों में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल है। तीन लोगों की मौत संभल जिले में हुई है। एक मजदूर की जान मुरादाबाद के बिलारी में गई है। 

विज्ञापन
UP Weather: Heavy rain in Moradabad division, four people including woman died due to lightning
बारिश के दौरान मुरादाबाद में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली गिरने की अलग-अलग घटनाओं में महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय चारों खेतों में काम कर रहे थे। संभल जिले में बुधवार की सुबह खेतों में काम करते समय बिजली गिरने से गांव ततारपुर संद निवासी मालती देवी (42), अमावती कुतुबपुर निवासी मनोज (25) और ताहरपुर विक्रमपुर निवासी राहुल यादव (21) की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव अमावती कुतुबपुर निवासी महेश बुधवार की सुबह पत्नी मीना और बेटे मनोज के साथ खेत पर गए थे।
विज्ञापन


कुछ समय खेत पर काम करने के बाद महेश और उसकी पत्नी मीना घर वापस आ गए। उनका बेटा मनोज खेत पर काम करता रहा। करीब साढ़े दस बजे तेज धमाके के साथ बिजली गिरने से अचेत हो गया। कुछ समय बाद महेश खेत पर पहुंचा तो मनोज बेहोशी की हालत में पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी राजीव कुमार मलिक ने बताया कि मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं है।

गांव विक्रमपुर ताहरपुर में राहुल यादव की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक की पत्नी सीमा देवी ने बताया कि सुबह आठ बजे खाना खाने के बाद पति खेत पर काम करने के लिए चले गए थे। इसके कुछ देर बाद ही तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश बंद होने के बाद मोहल्ले के बच्चे आम के बाग में गए थे। उन्होंने खेत में पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी ओर नखासा थाना क्षेत्र के गांव गांव ततारपुर संदल में करीब दस बजे धान की रोपाई कर रही महिला मालती देवी पर बिजली गिर गई।

महिला के पति नरेश ने बताया कि गांव निवासी प्यारे लाल के खेत में बटाई पर धान लगाने का काम चल रहा था। सुबह खेत पर धान लगाने पहुंचे तो बारिश होने लगी। इसी दौरान धान की रोपाई कर रही मालती देवी पर बिजली गिर गई।

जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। उपचार के लिए संभल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली है। साथ ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

धान की रोपाई करते समय मजदूर की मौत
बिलारी क्षेत्र के मीरापुर माफी में बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेत में धान की रोपाई करते समय बिजली गिरने से मजदूर राजकुमार (28) की मौत हो गई। राजकुमार अपने पिता श्रीकृष्ण व अन्य मजदूरों के साथ ठेके पर धान की रोपाई कर रहा था।

श्रीकृष्ण ने बताया कि बारिश के दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर राजकुमार की मौत हो गई। नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बिलारी क्षेत्र के मुंडिया राजा गांव निवासी छत्रपाल सिंह के खेत में धान की रोपाई करने का ठेका मीरापुर माफी गांव निवासी श्रीकृष्ण जाटव ने लिया था।

खेत मीरापुर माफी गांव के पास स्थित है। बुधवार सुबह श्रीकृष्ण अपने बेटे राजकुमार, पड़ोसी धर्मेंद्र और युवती मनु को साथ लेकर धान की रोपाई करने गए थे। सुबह करीब 10:30 बजे धान की रोपाई कर रहे चारों मजदूरों पर तेज बारिश के दौरान तेज आवाज और चमक के साथ बिजली गिर गई, जिससे चारों मजदूर श्रीकृष्ण, राजकुमार, धर्मेंद्र और मनु खेत में गिरकर बेहोश हो गए।

थोड़ी देर में तीन को तो होश आ गया, जबकि राजकुमार को नहीं आया। इस दौरान खेत मालिक छत्रपाल भी मौजूद था। राजकुमार को बेहोशी की हालत में मुंडिया राजा गांव स्थित एक निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राजकुमार की मौत से पिता श्रीकृष्ण, मां केला देवी, छोटा भाई राजेश कुमार, पत्नी ज्योति सदमे में है। राजकुमार का एक बेटा देव (3) और एक बेटी हिना (1) है। एसडीएम मनी अरोड़ा के निर्देश पर नायब तहसीलदार स्योंडारा विजय कुमार श्रीवास्तव मीरापुर माफी गांव पहुंचे और मामले की जांच की।

नायब तहसीलदार ने बताया कि बिजली गिरने से राजकुमार की मौत हो जाने की घटना दैवीय आपदा के तहत आती है। घटना की जांच कर ली गई है। मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed