फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP UK police arrived in Gurudwara trying to talk to Baba Anoop Singh supporters of farmers protest Rampur

रामपुर: गुरुद्वारे में भारी संख्या में पहुंची यूपी-उत्तराखंड की पुलिस, बाबा अनूप सिंह से बात करने की कोशिश, किसान आंदोलन के हैं प्रबल समर्थक

Thu, 28 Jan 2021 02:34 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 28 Jan 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
UP UK police arrived in Gurudwara trying to talk to Baba Anoop Singh supporters of farmers protest Rampur
भारी संख्या में पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
रामपुर के बिलासपुर के नवाबगंज गुरुद्वारे में बड़ी संख्या में यूपी और उत्तराखंड की पुलिस पहुंची। यूपी के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा भी गुरुद्वारे में मौजूद हैं। पुलिस गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार बाबा अनूप सिंह से बात करना चाह रही है। बाबा अनूप सिंह गुरुद्वारे से बाहर बताए जा रहे हैं। बाबा अनूप सिंह किसान आंदोलन के प्रबल समर्थक हैं। वो बुधवार को क्षेत्र में ही थे। 26 जनवरी को दिल्ली में मृत नवरीत के अंतिम संस्कार में भी बाबा अनूप सिंह ने भाग लिया था।
विज्ञापन

अनूप सिंह ने बुधवार को लोगों से अपील की थी कि शांति से आंदोलन चलाएं। आसपास के गांवों के लोग भी गुरुद्वारे पहुंच गए हैं। पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। अधिकारी अभी एक होटल में जाकर बैठ गए हैं। उत्तराखंड की ओर से भी लोग पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के डिबडिबा गांव निवासी नवरीत सिंह (25) की मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसकी मौत दिल्ली में आईटीओ के पास पुलिस की गोली से हुई। दिल्ली से मंगलवार की देर रात उसका शव रामपुर के जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम के बाद गांव में बुधवार दोपहर बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। राजस्थान के गंगानगर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरदीप सिंह के पौत्र नवरीत की अंत्येष्टि के वक्त बड़ी संख्या में किसान, राजनीतिक दलों के नेता और अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक नवरीत सिंह पांच दिन पहले किसान आंदोलन में गाजीपुर बॉर्डर गया था। वह मंगलवार को दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर परेड में शामिल हुआ था। नवरीत के पिता साहब सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह उससे जब बात हुई थी तो नवरीत ने बताया था कि वह अपने दोस्त का ट्रैक्टर चला रहा है और आंदोलन में शामिल है। इसके कुछ देर बाद उन्हें पता चला कि दिल्ली पुलिस ने उनके बेटे को गोली मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। नवरीत अपने माता-पिता का एकमात्र बेटा था।

दिल्ली से नवरीत की मौत की जानकारी मिलने के बाद रामपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया। मंगलवार की देर रात उसका शव रामपुर जिला अस्पताल लाया गया। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके गांव भेज दिया गया। बुधवार को दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार हुआ। अंतिम संस्कार के समय जिला ही नहीं आसपास क्षेत्र के भी काफी लोग मौजूद रहे। भीड़ देख फोर्स भी सक्रिय बनी रही।

 परिजनों का दावा है कि उसकी मौत दिल्ली पुलिस की गोली से हुई है। वहीं, दूसरी ओर से एएसपी संसार सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत की वजह सिर में चोट लगना है। ट्रैक्टर पलटने से उसके सिर में चोट लग गई थी, जो उसकी मौत की वजह बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed