UP: गुंडा टैक्स नहीं देने पर बेटे की गोली मारकर हत्या, पिता बोले- फट गया था फेफड़ा... हृदय भी क्षतिग्रस्त
मुरादाबाद में डीजे पर पसंद का गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान हुई फायरिंग में सलाउद्दीन की मौत हो गई। पुलिस ने दो आराेपियों को गिरफ्तार किया है। उसके पिता का आरोप है कि गुंड टैक्स नहीं देने पर बेटे की हत्या की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागफनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात डीजे पर अपनी पसंद का गाना बजाने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय सलाउद्दीन कुद्दूसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चौबीस घंटे में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीसरे की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
सलाउद्दीन के पिता हाजी मंजूर ने आरोप लगाया कि आरोपी बेटे से गुंडा टैक्स मांग रहे थे। पैसा से देने इनकार करने पर आरोपी मामा-भांजे ने मिलकर बेटे को गोली मार दी। उन्होंने सीएम से न्याय की गुहार लगाई है।
तंबाकू बालान निवासी हाजी मंजूर अली ने बताया कि पांच बेटों में सबसे छोटा सलाउद्दीन कुद्दूसी था। बेटे अपने पिता के कारोबार में हाथ बंटाते हैं। मंजूर अली का का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात करीब एक बजे बदमाशों ने सलाउद्दीन से गुंडा टैक्स मांगा था।
अशहाब गिरफ्तार समीर का मामा है। समीर ने उनके बेटे से पैसे की मांग की थी। समीर ने सलाउद्दीन को बुलाकर गोली मार दी। तमंचा अशहाब ने मुहैया कराया था।
इसके पहले भी समीर के खिलाफ मारपीट और अन्य केस दर्ज हैं। पहले भी समीर ने बेटे से पैसे की मांग की थी लेकिन उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। एक आरोपी का पिता भी हिस्ट्रीशीटर है।
हत्या के बाद तनाव, फोर्स तैनात
सलाउद्दीन की हत्या के बाद मोहल्ले के लोगों में रोष है। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। तनाव को देखते हुए एसपी सिटी ने व्यवसायी के घर के नजदीक रास्तों पर भी फोर्स की तैनाती कर दी है। अभी एक आरोपी फरार है।
सीने के नीचे सटा कर मारी गई थी गोली
नागफनी पुलिस ने सलाउद्दीन के शव का शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। जांच रिपोर्ट के अनुसार आरोपियों ने सलाउद्दीन को .315 बोर के तमंचे से एक गोली मारी थी, जो उसके सीने में फंसी मिली है। डॉक्टरों का मानना है कि गोली सीने के नीचे बाईं ओर से मारी गई, जो दाईं तरफ जाकर फंस गई ।
गोली लगने से सलाउद्दीन का फेफड़ा फट गया और हृदय भी क्षतिग्रस्त हो गया था। इसी कारण उसकी जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर शाम के समय घर पहुंचे तो सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। शव देखते ही मां शायरा-पिता हाजी मंजूर बेसुध हो गए। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया।