फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Second big fish market will be built in this district of the state, modern building will be ready

UP: प्रदेश के इस जिले में बनेगी दूसरी बड़ी मछली मंडी, तीन मंजिला वातानुकूलित आधुनिक भवन होगा तैयार

Sat, 02 Dec 2023 05:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 05:26 PM IST
सार

मत्स्य पालन विभाग ने मछली मंडी बनाने का खाका तैयार कर लिया है। एशिया का पहला आधुनिक फिश मार्केट उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बना है। इसके बाद दूसरी बड़ी मंडी बनाने की तैयारी मुरादाबाद में की जा रही है। 

विज्ञापन
UP: Second big fish market will be built in this district of the state, modern building will be ready
मुरादाबाद में प्रस्तावित मछली बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए एशिया का दूसरा बड़ा फिश मार्केट मुरादाबाद में बनने जा रहा है। इसके लिए 2.125 हेक्टेयर भूमि की भी व्यवस्था कर ली गई है। 50 करोड़ रुपये की लागत से बनने से वाला यह तीन मंजिला आधुनिक मछली केंद्र पूरी तरह वातानुकूलित रहेगा। इसमें एक ही छत के नीचे मछली पालकों और मछली के व्यापार से संबंधित सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन


मछली का लजीज स्वाद भी शौकीन यहां चख सकेंगे। मत्स्य पालन विभाग ने इसका खाका तैयार कर लिया है। एशिया का पहला आधुनिक फिश मार्केट भी उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में बना है। इसके बन जाने के बाद जिले के मत्स्य उत्पादकों को जहां अपना उत्पादन बेचने के लिए बड़ी मंडी और बेहतर दाम मिलेंगे वहीं मत्स्य उत्पादन को बढावा व काफी लोगों को प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

विज्ञापन

अगवानपुर में मिली फिश मार्केट के लिए जमीन

मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मंडलायुक्त आंजनेय कुमार के प्रयास से फिश मार्केट का यह प्रोजेक्ट मुरादाबाद को करीब छह माह पहले मिल सका था। लेकिन सबसे अधिक समस्या भूमि उपलब्धता की थी। मंडलायुक्त के लगातार प्रयास के बाद सदर ब्लॉक के ग्राम मुगलपुर उर्फ अगवानपुर में 2.125 हेक्टेयर भूमि मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सभा की इस भूमि को अब मत्स्य विभाग अपने नाम ट्रांसफर करा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने एक सप्ताह के भीतर यह कार्य हो जाने का दावा किया है। इसके बाद मत्स्य विभाग आगे की कार्रवाई शुरू कर देगा।

आधुनिक फिश मार्केट में यह होगा खास

  • 6470 वर्ग मीटर में एक बड़ा नीलामी हॉल।
  • 2936 वर्ग मीटर क्षेत्र में रिटेल बिल्डिंग होगी। जिसमें 23 रिटेल स्टोर, 34 रेस्टोरेंट, ईक्योस्क।
  • 2114 वर्ग मीटर का सेंटर कांफ्रेंस हाल एवं ट्रेनिंग सेंटर, लैब्रोटरी।
  • 795 वर्ग मीटर की सर्विस बिल्डिंग।
  • 86 वर्ग मीटर के चार कोल्ड स्टोर, ग्राउंड फ्लोर पर।
  • कोल्ड चैन मेंटेन रखने को सोलर पॉवर प्लॉट और बड़े जनरेटर।
  • सीसी रोड, ड्रेनेज सिस्टम, चहारदीवारी, पेवर ब्लॉक, फायर हाइड्रेंड, हाई मॉस्क लाइटें, गार्ड रूम।

बढ़ा 16511 टन मत्स्य उत्पादन

मंडल में मछली का उत्पादन भी तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2021-22 में जहां कुल 19396 टन मत्स्य उत्पादन था वहीं वर्ष 2022-23 में यह बढ़ कर 23885 टन हो गया।

मंडल में मत्स्य पालकों की संख्या

  1. मुरादाबाद-956
  2. संभल-647
  3. अमरोहा-450
  4. रामपुर-574
  5. बिजनौर-996

मंडल में मत्स्य उत्पादन की बड़ी संभावनाएं हैं। चंदौली के बाद दूसरा बड़ा फिश मार्केट यहां बनाया जाएगा। जिसमें एक ही छत के नीचे मछली उत्पादन से जुड़ी सुविधाओं के साथ उसकी बिक्री आदि की बेहतर सुविधा होगी। इसके निर्माण के लिए भूमि की व्यवस्था हो गई है। डीपीआर आदि तैयार होकर जल्द ही इसके निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। -आंजनेय कुमार सिंह, मंडलायुक्त



आधुनिक फिश मार्केट के निर्माण का खाका तैयार कर लिया गया है। जमीन मत्स्य विभाग के नाम होने के बाद इसकी डीपीआर तैयार की जाएगी। जिसके बाद भारत सरकार और प्रदेश सरकार से इसके लिए धनराशि प्राप्त होगी। इसके बन जाने से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हजारों लोगों को इसका लाभ होगा। मत्स्य पालकों की आमदनी भी बढ़ेगी। यह एशिया को दूसरा सबसे बड़ा आधुनिक फिश मार्केट होगा। - विजय शंकर चौरसिया, सहायक निदेशक मत्स्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed