फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Robbers snatched a woman's earring in Moradabad, she got eight stitches on her ear

UP: मुरादाबाद में लुटेरों ने महिला का कुंडल खींचा, कान में लगे आठ टांके, पुलिस को आरोपियों की तलाश

Mon, 17 Mar 2025 10:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 17 Mar 2025 10:52 AM IST
सार

मझोला की मानसरोवर कॉलोनी में बाइक सवार लुटेरों ने महिला के कान से कुंडल लूट लिया। कान में कट लगने के कारण उसमें आठ टांके लगे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
UP: Robbers snatched a woman's earring in Moradabad, she got eight stitches on her ear
रागिनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मझोला के मानसरोवर कॉलोनी में एक महिला के कान से कुंडल बाइक सवार लुटेरों ने लूट लिया। इस घटना में महिला का कान लहूलुहान हो गया।  उसके कान में आठ टांके लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से लुटेरों की तलाश में जुटी हैं।

विज्ञापन


मझोला के खुशहालपुर वसंत विहार निवासी विनोद कुमार सिंह निजी कंपनी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी रागिनी  ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ी हैं। मानसरोवर काॅलोनी में ब्रह्मकुमारी का सेंटर है। जिसमें रागिनी आती हैं। रविवार सुबह सात बजे रागिनी सेंटर पर गई थीं।
विज्ञापन


करीब दो घंटे बाद वह पैदल ही अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से एक बाइक आई, जिस पर दो युवक सवार थे। महिला कुछ समझ पाती। उससे पहले ही बाइक पर पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर कान से कुंडल खींच लिया। इससे महिला घसीटते हुए दूर से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना में महिला का कान जख्मी हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और महिला के परिजन मौके पर पहुंच गए। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला को आठ टांके लगाए गए।

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

सड़क पर गिर गई थीं 

बाइक सवार लुटेरे ने महिला के कान पर ऐसा झपट्टा मारा की उसका कान ही जख्मी हो गया। जिसमें आठ टांके आए हैं। आरोपी ने महिला के कान पर झपट्टा मारा तो वह सड़क पर गिर गई। जिसमें महिला के पैरों में भी चोट आई है।  

दिल्ली रोड की ओर भागे लुटेरे 

वारदात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिससे पता चला कि आरोपी लुटेरे वारदात करने के बाद दिल्ली की ओर की ओर भागे थे। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed