फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Roadways: No parking lights in buses, window panes also broken...people traveling shivering

यूपी रोडवेज की हकीकत: आधी बसों में पार्किंग लाइट नहीं, खिड़कियों के शीशे भी टूटे..ठिठुरते यात्रा कर रहे लोग

Sat, 02 Dec 2023 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमित कुमार, मुरादाबाद
अमित कुमार, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 02 Dec 2023 04:16 PM IST
सार

शासन की तरफ से सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा बेअसर साबित हो रहा है। कोहरा और ठंड बढ़ने के बाद भी बसों को दुरुस्त करने का काम कागजों में चल रहा है। मुरादाबाद जोन के 275 बसों में पार्किंग लाइट नहीं है। सबसे अधिक 58 लाइट पीतल नगरी और 45 लाइट मुरादाबाद की बसों में खराब है। 

विज्ञापन
UP Roadways: No parking lights in buses, window panes also broken...people traveling shivering
मुरादाबाद बस स्टेंड पर खड़ी बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोहरा बढ़ने के बाद भी परिवहन निगम ने बसों को मौसम के लिहाज से दुरूस्त नहीं किया है। मुरादाबाद जोन की 411 में से 275 बसों में पार्किंग लाइट की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा ऑल वेदर लाइट और वाइपर भी खराब हैं। ऐसे में चालकों को जहां कोहरे के दौरान बस संचालन में दिक्कत आती है, वहीं हादसे की आशंका भी बनी रहती है। सब कुछ जानकर भी अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। मुरादाबाद जोन में सभी डिपो की 411 रोडवेज बसों का संचालन होता है।

विज्ञापन


शासन की तरफ से सुविधाओं को बेहतर बनाने का दावा बेअसर साबित हो रहा है। ठंड शुरू होने के एक महीने बीत गए। सुबह और रात में धुंध छाया रहता है। बसों को दुरुस्त करने का काम कागजों में चल रहा है। जोन के 275 बसों में पार्किंग लाइट नहीं है। सबसे अधिक 58 लाइट पीतल नगरी और 45 लाइट मुरादाबाद की बसों में नहीं है। बसों के खराब होने व आपातकालीन स्थिति में खड़ा करते समय चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसके अलावा जोन की 125 बसों में ऑल वेदर लाइट नहीं है। जिसमें मुरादाबाद डिपो की 32 और पीतलनगरी डिपो की 22 बसें शामिल हैं। हर एक बस में दो लाइट के हिसाब से अभी भी 250 लाइट लगानी बाकी है। इन असुविधाओं के चलते जहां यात्रियों का सफर मुश्किल है, वहीं हादसों का खतरा भी बना हुआ है। जिससे यात्रियों के साथ चालक और परिचालक भी परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग लाइट का उपयोग

पार्किंग लाइट सभी वाहनों में लगी होती है। इसका उपयोग वाहनों की सुरक्षा के लिए किया जाता है। यह वाहनों को आपातकालीन स्थिति में होने के बारे में जानकारी देती है। सड़क किनारे वाहनों को पार्क करते समय इसका उपयोग किया जाता है। ताकि पार्क किए गए वाहनों को आने वाले वाहन चालक देख सकें। पार्किंग लाइट वाहनों के चारों तरफ चमक पैदा करती है, ताकि वाहनों के साइज का पता लगाया जा सके।

55 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स की सुविधा नहीं

मुरादाबाद और पीतलनगरी डिपो की 55 बसों में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं लगे हैं। ऐसे में किसी भी यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उसे फर्स्ट एड की सुविधा नहीं मिलती है। इसका खामियाजा पीड़ित को भुगतना पड़ता है। चालकों के पीछे लगे स्टैंड पर फर्स्ट एड बॉक्स में पेट दर्द, सिर दर्द के टैबलेट, मरहम पट्टी आदि दवाइयां होती हैं। 20 बसों में शिकायत की पेटिका नहीं है। बस यात्रियों का कहना है कि शिकायत व सुझाव कोई कैसे दे, जब बसों में शिकायत पेटिका ही गायब है।
विज्ञापन

बसों के वाइपर और शीशे भी खराब

मुरादाबाद के दोनों डिपो की 22 बसों के शीशे टूटे हैं। बसों का वाइपर खराब है। यात्रियों को ठंड भरी रात में सफर करना पड़ता है। अधिकांश बसों में अग्निशमन यंत्र नहीं है। यात्रियों के साथ चालक और परिचालक भी परेशान हैं। चालकों और परिचालकों का कहना है कि रास्ते में बस के खराब हो जाने पर वह खुद बस को बनाते हैं। बसों के बनवाने पर मिली रसीद को डिपो कार्यालय में जमा करने के बाद अधिकतर रसीद के पैसे भी नहीं मिलते हैं।

मुरादाबाद जोन की सभी बस की जांच कराई जाएगी। जिन बसों में कोई भी कमी है, उसे जल्द-जल्द सही करा दिया जाएगा। - परवेज खान, आरएम मुरादाबाद रीजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed