फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Rampur FM will be heard in Moradabad-Bareilly, transmission capacity will be 60 km

UP: मुरादाबाद- बरेली में सुनाई देगी रामपुर एफएम की गूंज, 60 किमी होगी ट्रांसमिशन क्षमता, स्टूडियो भी बनेगा नया

Mon, 01 Jul 2024 03:08 PM IST
विमल शर्मा मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर
मोहित सक्सेना, अमर उजाला, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 03:08 PM IST
सार

रामपुर आकाशवाणी का विस्तार होने जा रहा है। इसके बाद इसकी गूंज मुरादाबाद और बरेली तक सुनाई देगी। अधिकारियों के अनुसार नया स्टूडियो तैयार होने के साथ  नया ट्रांसमिशन लगाने के कार्य को मंजूरी मिल गई है।

विज्ञापन
UP: Rampur FM will be heard in Moradabad-Bareilly, transmission capacity will be 60 km
आकाशवाणी रामपुर - फोटो : संवाद

विस्तार

आकाशवाणी रामपुर की एफएम सेवा का जुलाई में विस्तार किया जाएगा। अब पड़ोसी जनपदों बरेली, मुरादाबाद के श्रोता भी रामपुर एफएम सुन सकेंगे। इसके लिए नया ट्रांसमिशन लगाने के कार्य को मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा स्टूडियो का भी जीर्णोद्धार किया जाएगा। इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

आकाशवाणी रामपुर की स्थापना 25 जुलाई 1965 को हुई थी। 59 साल के अपने सफर में आकाशवाणी रामपुर ने समय के साथ कई बदलाव किए हैं। सीमित संसाधनों के बीच आकाशवाणी रामपुर अब विस्तार की ओर एक और कदम बढ़ाने जा रहा है। 2021 में शुरू हुई एफएम सेवाओं का अब और विस्तार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

संचार मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। अब एफएम सेवा के लिए लगाए गए एक किलोवाट के स्थान पर 10 किलोवाट का ट्रांसमीटर लगाया जाएगा। इस ट्रांसमीटर के लगने के बाद अब पड़ोसी जनपद मुरादाबाद, बरेली व उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर के श्रोता भी आकाशवाणी रामपुर से जुड़ सकेंगे।

इसके लिए कवायद तेज कर दी गई है। इसके अलावा स्टूडियो के जीर्णोद्धार का भी काम शुरू कर दिया गया है। स्टूडियो के जीर्णोद्धार पर करीब 80 लाख रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन

तकनीकी सेवाओं का भी विस्तार
आकाशवाणी रामपुर के कार्यक्रम अधिशासी राजीव सक्सेना बताते हैं कि तकनीकी सेवाओं का भी विस्तार किया जा रहा है। यहां कई नई तकनीकी क्षमता वाली मशीनों को लगाया जाएगा। इसके अलावा कार्यक्रमों में भी और सुधार किया जाएगा। इसी माह से एफएम सेवा पर रेडियो चैट शो, रेडियो वाले, ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए, बायस्कोप, गीतगाथा कार्यक्रमों का प्रसारण शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है।

चार साल से निदेशक और दो साल से सहायक निदेशक का पद खाली
आकाशवाणी रामपुर में केंद्र निदेशक का पद चार साल से खाली है, जबकि सहायक निदेशक का पद वर्ष 2022 से खाली पड़ा है। इसके अलावा कार्यक्रम अधिशासी के छह पदों में से पांच पद रिक्त चल रहे हैं। इसी तरह आकाशवाणी रामपुर में अन्य स्टाफ का भी टोटा चल रहा है। ऐसे में आकाशवाणी की सेवाओं को विस्तार देना चुनौतीपूर्ण है।

एफएम सेवा का विस्तार होने जा रहा है। इसके लिए लगातार कवायद की जा रही है। जल्द ही लोगों को अच्छी क्वालिटी की सेवाएं रामपुर एफएम सेवा के माध्यम से मिलेंगी। - राजीव सक्सेना, प्रभारी केंद्र अधीक्षक एवं कार्यक्रम अधिशासी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed