फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Police team that went to seize liquor was taken hostage and beaten, two constables injured

UP: शराब पकड़ने गई पुलिस टीम को बंधक बना पीटा, दो सिपाही घायल.. जान बचाने के लिए गलियों में दौड़ी महिला कर्मी

Fri, 31 May 2024 10:26 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 31 May 2024 10:26 AM IST
सार

पाकबड़ा इलाके में शराब पकड़ने गई पुलिस टीम को बंधक बना लिया गया। इसके बाद विवाद बढ़ने पर उसने मारपीट की गई। बिना वर्दी पहुंचे दो पुलिसकर्मियों को जमकर पीटा गया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
UP: Police team that went to seize liquor was taken hostage and beaten, two constables injured
पाकबड़ा में मारपीट की घटना के बाद गांव में इकट्ठा लोग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकबड़ा के नगला बलवीर गांव में बृहस्पतिवार दोपहर घर में शराब रखे होने की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम को आरोपियों ने बंधक बना लिया और पिटाई की। जिसमें दो पुलिस कर्मी घायल हो गए। अन्य पुलिस कर्मियों ने भागने का प्रयास किया तो महिलाओं ने पथराव कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने दो सिपाहियों को बंधक बनाकर पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। थाने से पहुंची फोर्स ने बंधक सिपाहियों को घर से निकाला और फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर गृहस्वामी और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी नगला बलवीर गांव निवासी बाबू सिंह के घर में शराब रखी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस के दो दरोगा, दो महिला सिपाही और दो सिपाही विक्रांत और प्रवीन सिंह दबिश देने बाबू सिंह के घर पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में शादी हुई थी, इसलिए काफी संख्या में महिलाएं थीं। गृहस्वामी बाबू सिंह और बेटे भी घर में मौजूद थे। पुलिस ने घर में घुसकर शराब की तलाश करनी शुरू कर दी, लेकिन शराब नहीं मिली। पुलिस और गृहस्वामी के बीच घर में घुसने को लेकर बहस हुई।

बात बढ़ने पर मारपीट होते ही घर में पहले से मौजूद महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने को भागने लगे। वर्दी पहने पुलिस जैसे तैसे वहां से भाग गए, लेकिन बिना वर्दी के दोनों सिपाही विक्रांत और प्रवीन को घर में गृहस्वामी और उसके परिवार ने बंधक बना लिया।

इन दोनों सिपाहियों पर गृहस्वामी और उसके परिवार ने फिर से हमला बोल दिया। इस हमले में दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल कर हो गए। घायल सिपाहियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

सिपाहियों के बंधक होने और मारपीट की सूचना पाकर थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों सिपाहियों को बंधन मुक्त कराया और इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने गृहस्वामी बाबू सिंह और उसकी बेटी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पाकबड़ा थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

Trending Videos

जान बचाने के लिए गांव की गलियों में दौड़ीं महिला पुलिसकर्मी
नगला बलवीर गांव में अवैध शराब की सूचना पर दबिश देने वाली पुलिस टीम में महिला सिपाही और एक महिला होमगार्ड भी शामिल थीं। शराब घर में नहीं मिली तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद महिला पुलिस कर्मियों पर पथराव किया गया। इसके बाद महिला पुलिस कर्मी अपनी जान बचाने को गांव की गलियों में दौड़ीं और गांव से जैसे तैसे बाहर निकली थीं।

पाकबड़ा में दस दिन में हुई पुलिस पर हमले की दूसरी घटना
पाकबड़ा क्षेत्र में पुलिस पर हमले की दस दिन में यह दूसरी घटना है। पहली घटना नगर में जुम्मेरात का बाजार में सराफा कारोबारियों के यहां पर हुई थी। तब यहां तमिलनाडु की पुलिस कारोबारियों के यहां जांच करने आई थी, लेकिन वीडियो बनाने को लेकर पुलिस और कारोबारियों के बीच विवाद हो गया था।

आरोप है कि पुलिस कर्मियों की पिटाई कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन लोगों को नामजद करते हुए कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब दूसरी घटना अब हो गई।

मेरे परिवार को परेशान कर रही पुलिस 
पाकबड़ा के नगला बलवीर गांव निवासी बाबू सिंह का कहना है कि पुलिस उसके परिवार को परेशान कर रही है। पुलिस कर्मी सादी वर्दी में घर में पहुंचे और तलाशी शुरू कर दी। अलमारी से कपड़े, जेवर और अन्य सामान निकाल लिया था। घर की महिलाओं ने विरोध किया तो पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने परिवार के लोगों के साथ मारपीट की थी।

पहले भी जेल जा चुका है बाबू : एसपी सिटी 
एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि बाबू सिंह अवैध शराब का काम करता है। बाबू को आबकारी विभाग की टीम ने भी अवैध शराब के मामले में जेल भेजा था। पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबू के घर में अवैध शराब है। इसके अलावा बाबू के बेटे राजू का एक वीडियो तमंचे के साथ वायरल हुआ था।

पुलिस दोनों मामलों में दबिश देने गई थी। दबिश देने वाली पुलिस टीम में चार पुलिस कर्मी वर्दी और दो पुलिस कर्मी सादा वर्दी में थे। बाबू के घर में पुलिस टीम पर हमला किया गया है। इस मामले में बाबू, उसके बेटे, बेटी और अन्य समेत दस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बाबू और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed