फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP Police Recruitment: Five female candidates injured during the race in Moradabad, all had leg injuries

UP Police Recruitment: मुरादाबाद में दौड़ के बीच पांच महिला अभ्यर्थी घायल, सभी के पांव में चोट... देखें वीडियो

Mon, 10 Feb 2025 04:07 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 10 Feb 2025 04:07 PM IST
सार

UP Police Constable PET: मुरादाबाद में पुलिस भर्ती की दौड़ परीक्षा के दौरान पांच लड़कियां घायल हो गईं। उन्होंने न्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। भर्ती प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी, पहले दिन 500 लड़कियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
UP Police Recruitment: Five female candidates injured during the race in Moradabad, all had leg injuries
पुलिस भर्ती के दाैरान जख्मी अभ्यर्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Police Constable Bharti: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत मुरादाबाद के कांठ रोड स्थित 9वीं वाहिनी पीएसी के मैदान में सोमवार को फिजिकल परीक्षा (पीईटी) की शुरुआत हुई। दौड़ के दौरान पांच लड़कियां गिरकर घायल हो गईं। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सीसीटीवी की निगरानी में पूरी व्यवस्था की गई है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने रविवार शाम भर्ती स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया था।

विज्ञापन

सुबह 5 बजे से लगी कतारें, 6 बजे शुरू हुई दौड़

सोमवार को सुबह से ही अभ्यर्थियों की लंबी कतारें पीएसी ग्राउंड के बाहर लगनी शुरू हो गई थीं। प्रवेश के दौरान लड़कियों की कड़ी चेकिंग की गई। दौड़ सुबह 6 बजे शुरू हुई। पहले दिन 500 लड़कियों को दौड़ में शामिल किया गया। पीएसी ग्राउंड में दौड़ के दौरान पांच लड़कियां गिरकर घायल हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को खतरे से बाहर बताया।

विज्ञापन

27 फरवरी तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया के लिए 9वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल के निर्देशन में एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार को फिजिकल परीक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि सोमवार को 500 लड़कियां दौड़ में शामिल हुईं। मंगलवार को 850 और बुधवार को 1050 लड़कियां दौड़ में भाग लेंगी। इसके बाद युवकों की फिजिकल परीक्षा शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सख्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी

भर्ती परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस अधिकारियों ने पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की है। मुख्य गेट पर हर अभ्यर्थी की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मैदान के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने रविवार को भर्ती स्थल पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।

भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर जोर

एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि दौड़ के दौरान हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। पहले लड़कियों की फिजिकल परीक्षा कराई जा रही है, जिसके बाद युवकों की परीक्षा शुरू होगी। पूरी प्रक्रिया 27 फरवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed