फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Passengers should pay attention... Thieves gang is active trains, if you sleep you will lose jewellery

UP: यात्रीगण ध्यान दें..ट्रेनों में सक्रिय हैं चोर, सोएंगे तो खोएंगे गहने, 15 दिन में छह लाख के जेवर उड़ाए

Fri, 03 May 2024 10:54 AM IST
विमल शर्मा शिवम वर्मा, मुरादाबाद
शिवम वर्मा, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 03 May 2024 10:54 AM IST
सार

ट्रेनों से यात्रियों का कीमती सामाने चुराने वाला गिरोह सक्रिय है। यह गिरोह रात के समय यात्रियों का सामान उड़ा रहा है। मुरादाबाद जीआरपी का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP: Passengers should pay attention... Thieves gang is active trains, if you sleep you will lose jewellery
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेशक आप ट्रेन की आरक्षित बोगी में सफर करते हों, लेकिन बेफिक्र सोने से पहले अपने सामान की सुरक्षा तय कर लें। रेल मंडल में चोरों का गैंग सक्रिय है, जोकि ट्रेनों में लोगों के गहने व नकदी चुरा रहा है। 15 से 30 अप्रैल के बीच मुरादाबाद जीआरपी क्षेत्र में तीन घटनाएं हुई हैं। 

विज्ञापन


पहली घटना 16 अप्रैल, दूसरी 18 अप्रैल व तीसरी 25 अप्रैल की है। तीनों में आरक्षित बोगियों से यात्रियों के पर्स या बैग चोरी हुए, जिसमें गहने और नकदी थी। स्लीपर क्लास से लेकर एसी बोगियों तक में घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन


15 दिन में दर्ज हुए मुकदमों के मुताबिक करीब छह लाख के गहने व 40 हजार रुपये से ज्यादा कैश चोरी हुआ है। जीआरपी इस मामले में तहकीकात कर रही है। गैंग बनाकर चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया है, लेकिन गुत्थी पूरी तरह नहीं सुलझी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी स्पष्ट नहीं है कि इन तीन घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी यही हैं या कोई और। पिछले वर्ष आरपीएफ ने भी आरक्षित बोगियों में चोरी करने वाले सांसी गैंग को गिरफ्तार किया था। ये गैंग ट्रेनों में टिकट बुक कराने के बाद यात्रियों के बीच सफर करता था।

केस एक:  16 अप्रैल को महिला यात्री शीलू ठठेर हावड़ा से ऋषिकेश जाने वाली (13009) दून एक्सप्रेस के एस-1 कोच में अपने परिवार के साथ सफर कर रही थीं। रात 12:15 बजे ट्रेन मुरादाबाद जीआरपी क्षेत्र में थी। उसी समय यात्री का बैग चोरी हो गया। उसमें एक मंगलसूत्र, दो सोने की चेन, दो मोबाइल व अन्य सामान था। महिला ने यात्रा से वापस  आकर 21 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई।

केस दो: 18 अप्रैल को देहरादून में तैनात रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर का परिवार (14120) देहरादून-काठगोदाम एक्सप्रेस में सफर कर रहा था। उनकी पत्नी एस-3 कोच में 31 नंबर सीट पर बैठी थीं। धामपुर के आसपास उनकी पत्नी का हैंड बैग चोरी हो गया। इसमें मोबाइल, सोने की चेन व छह हजार रुपये थे। एसएसई की शिकायत पर मुरादाबाद जीआरपी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

केस तीन: 25 अप्रैल को संतोष कुमार गुप्ता व उनका परिवार देहरादून से गोरखपुर के लिए (15006) राप्ती गंगा एक्सप्रेस में सवार हुए। उनका आरक्षण सेकेंड एसी कोच में था। ट्रेन मुरादाबाद से चली तो उनकी पत्नी का हैंडबैग एक युवक लेकर भाग गया। शिकायत के मुताबिक हैंड बैग में दो अंगूठी, मंगलसूत्र व अन्य गहने थे। साथ ही 30 हजार रुपये कैश था। गहनों की कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये बताई गई। यात्री ने गोरखपुर पहुंचकर केस दर्ज कराया, जोकि मुरादाबाद थाने में ट्रांसफर होकर  आएगा।

पिछले कुछ दिन में हुई घटनाओं पर हमारा स्टाफ काम कर रहा है। हमने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कुछ आरोपियों को और गिरफ्तार करना है। हमारी टीमें काम में जुटी हैं, उम्मीद है गैंग के सभी सदस्य जल्द हमारी गिरफ्त में होंगे। - देवी दयाल, सीओ जीआरपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed