{"_id":"606ec05a8ebc3e5902117315","slug":"up-panchayat-chunav-man-caught-for-distributing-sweets-to-voters","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और पेठा बांट रहा युवक गिरफ्तार, प्रत्याशी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: मतदाताओं को लुभाने के लिए शराब और पेठा बांट रहा युवक गिरफ्तार, प्रत्याशी फरार
Thu, 08 Apr 2021 02:08 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 08 Apr 2021 02:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया शख्स
- फोटो : अमर उजाला
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में प्रधान पद के मतदाताओं को लुभाने के लिए पेठा मिठाई और शराब बांट रहे एक युवक को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस ने मौके से शराब, पेठा और मिठाई बरामद की है।
विज्ञापन
वहीं, प्रधान पद का उम्मीदवार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। थाना प्रभारी सुनील चौधरी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके से सारा पेठा और मिठाइयां बरामद की गई हैं।
विज्ञापन
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रत्याशियों को लुभाने के लिए युवक मिठाई और शराब बांट रहे हैं। इसी पर पुलिस ने गांव में पहुंचकर एक युवक को दबोच लिया।
विज्ञापन