{"_id":"644e1a2957f529c1800e0277","slug":"up-nikay-chunav-2023-objectionable-post-in-name-of-samajwadi-party-mp-dr-st-hasan-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Nikay Chunav 2023: सपा सांसद के नाम पर आपत्तिजनक पोस्ट, आकाश दीप बेदी की फेसबुक आईडी से किया अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Nikay Chunav 2023: सपा सांसद के नाम पर आपत्तिजनक पोस्ट, आकाश दीप बेदी की फेसबुक आईडी से किया अपलोड
Sun, 30 Apr 2023 01:07 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 30 Apr 2023 01:07 PM IST
सार
सांसद डॉ. एसटी हसन ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर आकाश दीप बेदी नाम से आईडी बनी है। इस आईडी से उनके नाम से एक पत्र पोस्ट किया गया है। इस पत्र से उनका कोई संबंध नहीं है।
विज्ञापन
सपा सांसद एसटी हसन
- फोटो : ANI
विस्तार
मुरादाबाद के सपा सांसद डॉ. एसटी हसन ने नगर निगम के ठेकेदार एवं भाजपा कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसमें आरोप है कि ठेकेदार ने उनके नाम से फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। जिससे उनकी छवि धूमिल करने और शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई है।
सांसद डॉ. एसटी हसन ने पुलिस को बताया कि फेसबुक पर आकाश दीप बेदी नाम से आईडी बनी है। इस आईडी से उनके नाम से एक पत्र पोस्ट किया गया है। इस पत्र से उनका कोई संबंध नहीं है। आरोपी ने उनके नाम का गलत इस्तेमाल किया है। आरोपी ने उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश की। इसके अलावा आरोपी ने देश का माहौल खराब करने की कोशिश की है।
पत्र में सांसद के नाम से आरोपी ने समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। जिसमें मुजफ्फरनगर दंगा को सपा की नाकामी बताया गया है। इसके अलावा ये भी बताने की कोशिश की है कि सांसद उस घटना से दुखी होकर सपा को छोड़ चुके हैं। सांसद ने पुलिस को बताया कि उन्होंने कभी इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि आकाश दीप बेदी नगर निगम में ठेकेदार करता है। आरोपी की फेसबुक प्रोफाइल में लिखा है कि वह महानगर भाजपा कार्यकर्ता है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आईपीसी की धारा 500 और आईटी एक्ट 67 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस और साइबर सेल मामले की जांच की जा रही है।