फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: No one took admission class one, this is condition of 1241 schools in Moradabad division

UP News: कक्षा एक में किसी ने नहीं लिया दाखिला, मुरादाबाद मंडल के 1241 स्कूलों की स्थिति, अफसर रह गए हैरान

Thu, 25 Jul 2024 05:28 PM IST
विमल शर्मा नीलम सिंह, अमर उजाला मुरादाबाद
नीलम सिंह, अमर उजाला मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 25 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। तमाम प्रयास के बाद भी स्कूलों में छात्र संख्या बढ़ नहीं पा रही है। पता चला है कि 1241 स्कूलों में कक्षा एक भी अभी तक कोई दाखिला नहीं हुआ है।

विज्ञापन
UP News: No one took admission class one, this is condition of 1241 schools in Moradabad division
स्कूल में मिड डे मील खाते छात्र - फोटो : X @PIB_India

विस्तार

मुरादाबाद मंडल के परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के तमाम दावे किए जा रहे हैं, लेकिन स्थिति यह है कि मंडल के 1241 स्कूलों में कक्षा एक अभी तक एक भी दाखिला नहीं हुआ है। एडी बेसिक का कहना है कि प्रेरणा पोर्टल पर नामांकन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने शिक्षकों को गर्मियों की छुट्टियों के बाद सभी परिवारों का सर्वेक्षण कर 6 से 14 आयु वर्ष के बच्चों के नामांकन करवाने के निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन


इसके अलावा दूसरे चरण में 28 जून से 15 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान चलाने के भी निर्देश थे। बीएसए, बीईओ, शिक्षकों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार के अलावा बच्चों की रैली निकालकर नामांकन और नियमित उपस्थिति के लिए जागरूक करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बावजूद पिछले दिनों नए नामांकन को लेकर हुई मंडलीय समीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। बताया जाता है कि मंडल में 1241 ऐसे विद्यालय हैं, जहां पर प्रेरणा पोर्टल पर कक्षा एक में कोई दाखिला नहीं दर्ज है। इसमें मुरादाबाद जनपद के 202 विद्यालय हैं।

इसके अलावा मुरादाबाद जनपद के ही 60 ऐसे स्कूल भी हैं, जहां पर कक्षा छह में भी कोई नया नामांकन नहीं हुआ है। मुरादाबाद जनपद में कुल 1408 परिषदीय विद्यालय हैं। इनमें लगभग एक लाख 80 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

उम्र में भी मिल गई तीन महीने की सहूलियत

शिक्षकों का कहना है कि नए नियमों के अनुसार नए शैक्षिक सत्र 2024-25 में कक्षा एक में उन बच्चों का ही नामांकन किया जा सकेगा, जिनकी आयु एक अप्रैल 2024 को छह साल पूरी हो चुकी है। शिक्षकों ने नामांकन प्रभावित होने का एक कारण यह भी बताया है।

इसको देखते हुए विभाग ने कक्षा एक में प्रवेश के मामले में बच्चों को तीन माह की राहत दी है। निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को निर्देश दिया कि सत्र 2024-25 में कक्षा एक में ऐसे छात्रों का नामांकन किया जा सकता है, जिनकी आयु 31 जुलाई को छह साल पूरी हो रही हो।

यह शिथिलता सिर्फ इसी सत्र के लिए है। बता दें कि विभाग 28 जुलाई से स्कूल चलो अभियान शुरू करेगा। इसमें अधिकाधिक बच्चों के नामांकन कराने का लक्ष्य रखा गया है।

मंडल के परिषदीय स्कूल, जिनमें कक्षा एक में नहीं हुआ कोई नामांकन

जनपद             स्कूल

मुरादाबाद         368

रामपुर             253

अमरोहा           221

मुरादाबाद        202

संभल             197

नोट.... जूनियर में मुरादाबाद के 60 स्कूलों में कक्षा छह में कोई नामांकन नहीं हुआ है।

 

मंडल के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है। उन्होंने अवगत कराया है कि ज्यादातर विद्यालयों में नामांकन हुआ है, लेकिन अभी पोर्टल पर इसे अपडेट नहीं कराया गया है। हमने तत्काल अभियान चलाकर नामांकन अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। - बुद्धप्रिय सिंह, एडी बेसिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed