फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: Attempt to crush RSS leader, truck driver carried him hanging on bonnet for four km, two arrested

UP News: आरएसएस नेता को कुचलने का प्रयास, चार किमी तक बोनट पर लटकाकर ले गया ट्रक चालक, दो लोग गिरफ्तार

Fri, 11 Oct 2024 02:20 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Oct 2024 02:20 PM IST
सार

पाकबड़ा निवासी संघ के पूर्व नगर कार्यवाह को ट्रक से कुचलने की कोशिश की गई। ट्रक चालक ने उन्हें चार किलोमीटर तक ट्रक के बोनट पर घसीटा, पुलिस ने पीछा कर ट्रक रुकवाया और चालक-हेल्पर को हिरासत में लिया। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
UP News: Attempt to crush RSS leader, truck driver carried him hanging on bonnet for four km, two arrested
पाकबड़ा में पकड़ा गया ट्रक और आरएसएस नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर बृहस्पतिवार रात दस बजे बागड़पुर गांव निवासी संघ के पूर्व नगर कार्यवाह को ट्रक से कुचलने का प्रयास किया गया। वह अपनी जान बचाने के लिए ट्रक के आगे बोनट पर खड़े हो गए। करीब चार किलोमीटर तक चालक ट्रक दाैड़ाता रहा।

विज्ञापन


पुलिस ने पीछा कर ट्रक रुकवा लिया और संघ के नेता को सुरक्षित ट्रक से नीचे उतारा। पुलिस ने चालक और हेल्पर को हिरासत में ले लिया। थाना क्षेत्र के बागड़पुर गांव निवासी जयवर्धन सिंह संघ के पूर्व नगर कार्यवाह हैं। वह संघ के कार्य से ही कहीं गए थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे वह अपनी कार से घर लौट हे थे। गांव से कुछ ही पहले उनकी कार में पीछे से एक ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। पूर्व नगर कार्यवाह ने अपनी कार रोक ली और ट्रक को रोकने का प्रयास करने लगे। ट्रक चालक ने ट्रक को रोकने के बजाय पूर्व कार्यवाह पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक को अपनी ओर आता देखकर जयर्वधन ट्रक के आगे बोनट पर खड़े हो गए। ट्रक चालक ने फिर भी ट्रक नहीं रोका और हाईवे पर ट्रक दौड़ा दिया। करीब चार किलोमीटर ट्रक को दाैड़ाता रहा। पाकबड़ा में पुलिस ने नजारा देखा तो पीछा करके ट्रक को रोक लिया।



पूर्व नगर कार्यवाह को सुरक्षित ट्रक के आगे से उतार गया। सूचना मिलने पर संघ के तमाम कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। जयवर्धन सिंह ने इस मामले में कार्रवाई के लिए तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed