फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP News: 13-year-old minor becomes pregnant, baby dies during delivery

UP News: 13 साल की नाबालिग हो गई गर्भवती, प्रसव के दाैरान शिशु की माैत, छह माह पहले हुआ था दुष्कर्म

Mon, 07 Oct 2024 04:39 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Oct 2024 04:39 PM IST
सार

हसनपुर में छह माह पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। इससे वह गर्भवती हो गई। तबीयत खराब होने के कारण पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तभी इस मामले की खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।  

विज्ञापन
UP News: 13-year-old minor becomes pregnant, baby dies during delivery
सीनियर नर्सिंग अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हसनपुर क्षेत्र के एक गांव की 13 वर्षीय किशोरी खेत पर जाते समय एक युवक की मनमानी का शिकार हो गई। तमंचे से धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। छह माह बाद तबीयत खराब होने पर किशोरी के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने का पता चला।

विज्ञापन


निजी चिकित्सक के यहां प्रसव के दौरान शिशु की मौत हो गई। सच सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। किशोरी के पिता ने इस मामले में शनिवार रात हसनपुर कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन


बताया कि बृहस्पतिवार को 13 वर्षीय बेटी के पेट में तेज दर्द होने पर वह एक निजी अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सक ने उसे छह माह की गर्भवती बताया। पूछने पर बेटी ने छह माह पहले खेत पर तमंचे के बल पर हुए दुष्कर्म का वाकया बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी की धमकी के कारण बेटी छह माह तक खामोश रही। बेटी की हालत देखकर और चिकित्सक की राय पर परिवार ने निजी अस्पताल में ही प्रसव कराया। डॉक्टर ने बताया कि किशोरी को बचाने के लिए प्रसव कराना पड़ा। अविकसित होने के कारण शिशु को बचा पाना संभव नहीं था।

पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में धर्म सिंह नामक युवक पर एफआईआर दर्ज की है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में भी अभियोग दर्ज किया है। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि आरोपी धर्म सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया।

किशोरी का चल रहा है उपचार

दुष्कर्म का शिकार हुई किसान की 13 वर्षीय बेटी चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर की है। प्रसव के बाद से उसकी हालत भी ठीक नहीं है। निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

बीस सप्ताह तक होती है गर्भपात की श्रेणी

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि गर्भावस्था में 20 सप्ताह तक अपनाई जाने वाली प्रक्रिया को गर्भपात की श्रेणी में रखा जाता है। गर्भावस्था के 20 सप्ताह या उससे अधिक दिनों का भ्रूण शिशु का आकार ले लेता है। उसके बाद अपनाई जाने वाली प्रक्रिया प्रसव कहलाती है।



इस केस में भी प्रसव की प्रक्रिया अपनाई गई है। हालांकि उन्होंने हसनपुर क्षेत्र में किशोरी के साथ दुष्कर्म और प्रसव के समय शिशु की मौत की घटना की जानकारी न होने की बात भी कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed