फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Mother will save son life by donating her kidney, Amroha story will make you emotional

UP: जीवन देने वाली मां..किडनी दे बचाएगी बेटे की जान, अमरोहा की स्टोरी कर देगी भावुक, महफूज किया बच्चे का जीवन

Sat, 01 Jun 2024 04:04 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 01 Jun 2024 04:04 PM IST
सार

अमरोहा जिले के रहने वाले मेधावी हर्ष चौधरी ने इंटर की परीक्षा फर्स्ट डिवीजन से पास की है। तबीयत खराब होने के बाद जब उनका उपचार कराया गया तो किडनी फेल होने की बात पता चला। इससे परिजन घबरा गए। इसके बाद उनकी मां ने किडनी देने का फैसला किया। जिसे मेडिकल बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
UP: Mother will save son life by donating her kidney, Amroha story will make you emotional
kidney - फोटो : istock

विस्तार

मां तो आखिर मां होती है। जी हां एक मां अपने 21 वर्षीय बेटे को किडनी देकर नया जीवन देगी। इसके लिए जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति में अनुमति दे दी है। तमाम बड़े अस्पतालों में इलाज करने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो मां ने अपनी किडनी देने का फैसला कर लिया।

विज्ञापन


अब मेरठ के निजी हॉस्पिटल में अगले सप्ताह किडनी ट्रांसप्लांट किया जाएगा। अमरोहा देहात थानाक्षेत्र के मिलक बिकनी में कुलदीप कुमार का परिवार रहता है। प्राइवेट नौकरी कर पालन पोषण करने वाले कुलदीप कुमार के परिवार में पत्नी सविता के अलावा एक बेटा हर्ष चौधरी और एक बेटी है।
विज्ञापन


पढ़ाई में होनहार हर्ष चौधरी ने वर्ष 2022 में सीबीएसई बोर्ड से इंटर की परीक्षा 80 प्रतिशत से अधिक अंक पाकर उत्तीर्ण की थी। इसके बाद परिवार वालों ने ग्रेजुएशन के लिए उनका दाखिला कर दिया। लेकिन, तुरंत बाद हर्ष चौधरी की तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली, मेरठ के बड़े अस्पताल में इलाज कराया तो पता चला कि हर्ष की दोनों किडनी खराब हो गई है। परिवार के इकलौते बेटे की स्थिति को देखकर परिजन परेशान हो गए। उन्हें कुछ भी नहीं सूझ रहा था। तमाम प्रयास करने के बाद भी किडनी की व्यवस्था नहीं हो सकी।\

जब मां सविता को बेटे की बीमारी की हकीकत पता चली तो उसने बेझिझक अपनी किडनी देने का फैसला कर लिया। जिसके बाद किडनी प्रत्यारोपण के लिए सीएमओ से अनुमति मांगी। कई दिन की प्रक्रिया के बाद शुक्रवार को जिला स्तरीय प्राधिकरण समिति ने भी किडनी प्रत्यारोपित के लिए अनुमति और एनओसी दे दी है।

किडनी ट्रांसप्लांट की अनुमति देने वाली समिति में सीएमओ डॉ, सत्यपाल सिंह, सदस्य एसीएमओ डॉ. सुनील कुमार, डॉ. बीआर गर्ग, डॉ. केएस सैनी और आसिफा आलमी एडवोकेट शामिल रहे। 


हर्ष चौधरी की दोनों किडनी खराब हो गई हैं। उनका इलाज मेरठ के निजी हॉस्पिटल में चल रहा है। अपनी इच्छा से हर्ष चौधरी की मां सविता ने किडनी देने का फैसला लिया है। जिसके आधार पर किडनी प्रत्यारोपित के लिए अनुमति और एनओसी दे दी गई है। - डॉ. एसपी सिंह, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed