Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad SSP Satpal Antil transferred; 2013-batch officer Gaurav Grover to take charge

यूपी: मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल का तबादला, 2013 बैच के गौरव ग्रोवर संभालेंगे कमान

Fri, 27 Nov 2026 02:44 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Fri, 27 Nov 2026 02:44 PM IST
सार

मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल का तबादला अयोध्या कर दिया गया है। उनकी जगह 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. गौरव ग्रोवर मुरादाबाद के नए एसएसपी बनाए गए हैं। 2015 बैच के सतपाल अंतिल जून 2024 से मुरादाबाद में तैनात थे।

विज्ञापन
UP: Moradabad SSP Satpal Antil transferred; 2013-batch officer Gaurav Grover to take charge
आईपीएस गाैरव ग्रोवर और सतपाल अंतिल - फोटो : पुलिस

विस्तार

प्रदेश में कई आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस फेरबदल में मुरादाबाद और अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों की अदला-बदली की गई है। अयोध्या के एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर को मुरादाबाद का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

विज्ञापन


उधर, मुरादाबाद के एसएसपी सतपाल अंतिल को अयोध्या की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी सतपाल अंतिल ने 25 जून 2024 को मुरादाबाद में एसएसपी के पद पर तैनाती पाई थी। उन्होंने 28 जून को कार्यभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन


करीब ढाई साल तक जिले की कमान संभालने के बाद अब उनका तबादला अयोध्या कर दिया गया है। वहीं, 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. गौरव ग्रोवर अब मुरादाबाद के नए पुलिस कप्तान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पांच मई 2025 से अयोध्या में एसएसपी के पद पर तैनात थे। इससे पहले वह गोरखपुर और मथुरा में भी एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed