फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   UP: Moradabad SP MP Hasan can contest Kundarki assembly by-election, said- Akhilesh orders then he is ready

UP: मुरादाबाद के पूर्व सपा सांसद हसन लड़ सकते हैं कुंदरकी विधानसभा से उप-चुनाव, कहा- अखिलेश कहें तो वह तैयार

Fri, 14 Jun 2024 06:18 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 14 Jun 2024 06:18 PM IST
सार

मुरादाबाद के पूर्व सांसद एसटी हसन कुंदरकी विधानसभा से उपचुनाव लड़ने को तैयार हैं। उनका कहना है कि अगर अखिलेश इसके लिए आदेश देते हैं तो वह उपचुनाव के लिए तैयार हैं। लोकसभा चुनाव के दौरान मुरादाबाद के सपा ने हसन का टिकट काटकर रुचिवीरा को चुनाव लड़ाया था।  

विज्ञापन
UP: Moradabad SP MP Hasan can contest Kundarki assembly by-election, said- Akhilesh orders then he is ready
मुरादाबाद सांसद एसटी हसन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आदेश होगा तो उप चुनाव लड़ने में कोई हर्ज नहीं है। वह आदेश का पालन करते हुए उप-चुनाव लड़ेंगे, मना नहीं करेंगे।

विज्ञापन


पूर्व सपा सांसद ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनसे रामपुर लोकसभा लड़ने के लिए कहा था। उस समय पूर्व मंत्री आजम खां के लिहाज के चलते रामपुर से लड़ने से मना कर दिया था, जब कि आजम खां ने ही उनके टिकट को कटवाया था।
विज्ञापन


वह लोकसभा चुनाव समाप्त होने पर दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बधाई देने के लिए गए थे लेकिन उपचुनाव के मुद्दे पर अभी चर्चा नहीं हुई है। मुरादाबाद जिले में कुंदरकी विधानसभा खाली होने वाली है। क्योंकि यहां के विधायक जियाउर्रहमान संभल लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार में एक भी मंत्री मुस्लिम समाज से नहीं है। मुरादाबाद लोकसभा सीट पर हुए चुनाव के दौरान सपा ने पूर्व सांसद एसटी हसन का टिकट काटकर उसे रुचि वीरा को दे दिया था। इस सीट पर रुचि वीरा ने भाजपा के सर्वेश सिंह को हराया था।


उधर, कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क को सपा ने संभल से चुनाव लड़वाया था। इसमें वह विजयी रहे थे। बर्क के सांसद चुने जाने के बाद कुंदरकी विधानसभा से उपचुनाव होगा। ऐसे में हसन ने कहा कि वह उप-चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके लिए पार्टी की सहमति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed